अपने से 26 साल छोटी लड़की से इस बिंदास एक्टर ने की है शादी, बनने गया था हमदर्द, बन गया हमसफर

Milind Soman And Ankita Konwar Love Story in Hindi: फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, नामचीन एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 58 साल की उम्र में नौजवानों को मात देते हैं।

मिलिंद उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं , उन्हे कतई मतलब नहीं होता है कि दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है? वो वही करते हैं जो उनका दिल उनसे करने को कहता है।

Milind Soman And Ankita Konwar

अपने एक्टिंग और मॉडलिंग करियर के अलावा मिलिंद अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक वक्त था जब मिलिंद सोमन पर लड़कियां जान छिड़का करती थीं।

26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर से प्रेम कर बैठे मिलिंद सोमन

उनका नाम कई नामचीन अभिनेत्रियों से जुड़ा , जिसमें मधु सप्रे, दिपानिता शर्मा और गुल पनाग का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है लेकिन असल जिंदगी में मिलिंद का दिल आया अपने से 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर पर, जिनसे उनकी मुलाकात एक नाईट क्लब में हुई थी।

68 बरस की उम्र में दूसरी शादी रचाई

हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने, जिन्होंने 68 बरस की उम्र में दूसरी शादी रचाई है, ने मिलिंद सोमन और अंकिता के एजगैप को लेकर तंज कसा था, जिसके बाद एक बार फिर से मिलिंद सोमन और अंकिता की प्रेम कहानी चर्चा में आ गई है। वैसे भी दोनों उम्र के अंतर की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

नाईट क्लब में हुई थी मिलिंद और अंकिता की मुलाकात

हालांकि मिलिंद और अंकिता जब पहली बार मिले थे, तो उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि वो लाइफ पार्टनर बन जाएंगे। दरअसल नाईट क्लब में अंकिता ने एक्टर सोमन को अपने साथ डांस के लिए पूछा था , जिस पर मिलिंद तैयार हो गए थे और इसके बाद दोनों ने जमकर डांस किया था।

अंकिता जिस लड़के से प्यार करती थीं उसकी मौत हो गई

इसी दौरान दोनों का साथ अच्छा लगा था और फिर शुरू हुआ बातों का सिलसिला, दोनों घंटों बातें करने लगे लेकिन तब अंकिता एक दूसरे रिलेशनशिप में थीं, जिसके बारे में मिलिंद को पता था लेकिन दुर्भाग्यवश अंकिता जिस लड़के से प्यार करती थीं, उसकी मौत हो गई, इस हादसे ने अंकिता को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

अंकिता को उस वक्त इमोशनल सपोर्ट की जरूरत थी

लेकिन इस दर्द में उसके लिए दवा बने मिलिंद सोमन, जिन्होंने उसे संभाला,अंकिता को उस वक्त इमोशनल सपोर्ट की जरूरत थी और वो सपोर्ट उसे मिलिंद सोमन से मिला और दोनों कब करीब आ गए, ये दोनों को ही पता नहीं चला।

उम्र के कारण दोनों को काफी ट्रोल किया गया

दोनों ने अपने दिल की बात एक-दूसरे को कह दी और फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन इस बात के लिए दोनों को काफी ट्रोल किया गया। लोग आज भी दोनों के उम्र के फासले पर प्रश्न खड़े करते हैं लेकिन दुनिया के लोगों की परवाह किए बिना ये फिटनेस लवर अपनी जिंदगी में मस्त हैं।

मिलिंद और अंकिता ने दो बार रचाई है शादी

दोमो ने पहले करीबी लोगों के बीच अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों के शादी की थी और इसके बाद इन्होंने स्पेन में कैथोलिक रिवाज से ब्याह रचाया, दोनों ने ये साबित जरूर कर दिया है कि प्रेम के लिए उम्र मायने नहीं रखती हैं। मालूम हो कि दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+