'ये तो मिया खलीफा...', मौनी रॉय ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने बंद कर ली आंखें, फोटो हुई वायरल
Mouni Roy: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा चलाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरों ने इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचा रखी है। मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस और फॉलोअर्स को शुभ महालया और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से साथ नजर आ चुकीं मौनी रॉय की इन हालिया तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगी रखी है। लोग इन तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
ब्रालेस साड़ी में नजर आईं मौनी रॉय
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में मौनी रॉय लाल बॉर्डर वाली पारंपरिक बंगाली साड़ी में नजर आ रही हैं। हालांकि इस साड़ी के साथ न ही उन्होंने कोई ब्लाउज पहना है और न ही कोई ब्रा कैरी की है। इन फोटोज में मौनी रॉय ब्रालेस साड़ी में कोलकाता की पुरानी जगहों पर पोज दे रही हैं। मौनी रॉय ने अपने हाथों से तरह-तरह के पोज में अपनी शालीनता को छुपाया है।

दिशा पटानी ने की जमकर तारीफ
मोनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरें को शेयर करते हुए कैप्शन में 'नयनतारा' और शुभ महालया लिखा है। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज, सुल्तांस ऑफ डेल्ही में मौनी रॉय के किरदार का नाम नयनतारा है। मौनी की इन तस्वीरों पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने कमेंट्स किए हैं। मौनी की सबसे अच्छी दोस्त दिशा पटानी ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए बहुत सुंदर लिखा है।
लोगों ने कहा- ये तो मिया खलीफा लग रही है
वहीं मौनी रॉय की दोस्त एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने लिखा है- सुंदर और एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है। इसके अलावा मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने कमेंट करते हुए लिखा है- मेरा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद से काफी नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नयनतारा तो नहीं लग रही, पर मिया खलीफा दिख रही हो। क्या आप कुछ पहनना भूल गए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- क्या आप इस तरह से कपड़े पहनना पसंद करती हो। इन तस्वीरों पर कई भद्दे कमेंट्स भी आए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications