Metro In Dino OTT Release: जानें कब और कहां देख सकेंगे 'मेट्रो... इन दिनों', इस दिन ओटीटी पर मचेगी धूम
Metro In Dino OTT Release: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा मूवी 'मेट्रो... इन दिनों' गत 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
4 जुलाई को रिलीज हुई है फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों'
आपको बता दें कि ये साल 2007 की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' की स्प्रिचुअल सीक्वल है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ अब 'मेट्रो... इन दिनों' की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को ओटटी पर कब और कहां देख सकेंगे।

'मेट्रो... इन दिनो' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
-अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनो' आज के दौड़ती-भागती शहरी जीवन के आधुनिक रिश्तों के उतार-चढ़ाव की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कलाकारों ने साथ मिलकर काम किया है।
-फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग फिल्म की इमोशनल कहानी, दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और दमदार अभिनय के लिए तारीफ मिल रही है।
-वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज के लेकर जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी तक सटीक स्ट्रीमिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन आमतौक पर फिल्म थिएटर में रिलीज होने के लगभग 45 से 60 दिनों के बाद ऑनलाइन रिलीज होती हैं।
-ऐसे में फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' अगस्त के आखिरी सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। आपको बता दें कि फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
'मेट्रो... इन दिनो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-'मेट्रो... इन दिनो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपए की कामई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
-फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई ती थी। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके बाद फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications