Met Gala 2022: रेड कार्पेट पर सेलेब्स का जलवा लेकिन HOT लुक में नताशा पूनावाला ने लूटी महफिल

न्यूयार्क, 03 मई। कोविड प्रकोप के चलते लगभग दो साल बाद मेट गाला का आयोजन हुआ और हमेशा की तरह इस बार भी मेट गाला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोमवार को जब रेड कार्पेट पर हसीनाओं और सेलेब्स ने अपना जलवा बिखेरा तो लोग हैरान ही रह गए लेकिन हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बीच जब रेड कार्पेट पर एंटरप्रेन्योर नताशा पूनावाला मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की गोल्डन साड़ी में नजर आईं तो हर कोई बस देखते ही रह गया, वहां पर मौजूद लोगों की नजरें एकदम से नताशा पर ठहर गईं, कहना गलत ना होगा कि नताशा ने पूरी महफिल ही लूट ली।

Recommended Video

    Met Gala 2022: Sabyasachi की Saree में Natasha Poonawalla ने लूट ली पूरी महफिल | वनइंडिया हिंदी
     नताशा पूनावाला साड़ी में दिखीं सेक्सी

    नताशा पूनावाला साड़ी में दिखीं सेक्सी

    मालूम हो कि देश की मशहूर सोशलाइट और बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने Met Gala 2022 में भारत को रीप्रेजेंट किया है। खुद सब्यसाची ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसनें इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

    ट्रेडिशनल और नवीनता का तड़का

    नताशा की ड्रेस में ट्रेडिशनल और नवीनता दोनों का तड़का लगा था। उन्होंने साड़ी को हैवी ज्वैलरी के साथ कैरी करके इस पहनावे को बहुत ही ग्लैमरस बना दिया। लोग दिल खोलकर नताशा और सब्यसाची की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि नताशा ने इवेंट में Gilded Glamour थीम पर काम किया, जिसमें वो पूरी तरह से कामयाब नजर आईं।

     मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट

    मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट

    आपको बता दें कि दरअसल मेट गाला मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट का इवेंट हैं, जो हर साल न्यूयॉर्क में होता है, जिसमें सेलेब्स अपने रोचक और अलग तरह के पहनावे में रेड कार्पेट पर चलते हैं, ये इवेंट एक तरह से अपने डिजाइनर को विश्नपटल पर पहचान देने के लिए आयोजित किया जाता है।

    मुकेश अंबानी की बेटी इशा भी बनी थी हिस्सा

    भारत की ओर से इस इवेंट में कई मशहूर अभिनेत्रियां हिस्सा ले चुकी हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है, इससे पिछले वाले इवेंट में तो उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी इशा भी शामिल हुई थीं।

    मेट गाला की शुरुआत 1946 में हुई थी

    मेट गाला की शुरुआत 1946 में हुई थी

    आपको बता दें कि वैसे ये एक चैरिटी इवेंट भी है, जो कि मई के पहले सोमवार को आयोजित होता है, जिसकी शुरुआत 1946 में हुई थी। इस गाला से जो पैसा आता है उसका प्रयोग कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए प्रयोग किया जाता है।

    नताशा पूनावाला ने लूटी महफिल

    मालूम हो कि मेट गाला 2022 में नताशा के अलावा Kim Kardashian की भी ड्रेस चर्चा में रही , जिन्होंने Beauty Icon मर्लिन मुनरो की ड्रेस पहनने के लिए सात किलो वजन कम किया है, वो भी तीन सप्ताह के अंदर, उनका लुक भी इंटरनेट पर काफी चर्चित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+