Mere Husband Ki Biwi: फिर साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर, 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की सामने आई रिलीज डेट

Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। जिसका नाम है मेरे हसबैंड की बीवी। अर्जुन और भूमि एक साल बाद इस फिल्म में फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म द लेडी किलर में थे, जो बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है।

गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया और इसकी रिलीज डेट भी घोषित की। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "यहां प्यार की ज्यामित्री थोड़ी ट्विस्टेड है - क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, पूरा सर्कल है! #मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में।"

Mere Husband Ki Biwi

फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया। जिसमें एक आदमी का जूता, स्टिलेटो और पंजाबी जूती के बीच फंसा हुआ दिखता है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने पहले खेल खेल में और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्में बनाई हैं।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने शादीशुदा महिलाओं को दी ऐसी सलाह, फाइनेंस को लेकर बोलीं- 'बैंक अकाउंट को अपने पास...'

इस फिल्म के बारे में अजीज ने एक प्रेस नोट में कहा, "एक फिल्मकार के तौर पर, मैंने हमेशा ऐसी कहानियां बताने पर यकीन किया है जो दर्शकों को एंटरटेन करें और उन्हें हर उम्र के लोग पसंद करें। मुझे लगता है कि ऐसी फिल्में लंबे समय तक लोगों के दिलों में रहती हैं और बार-बार देखी जाती हैं। मेरे हसबैंड की बीवी एक ऐसी फिल्म है जो रोमांटिक रिश्तों की जटिलताओं और मजेदार पहलुओं को सेलिब्रेट करती है। यह फिल्म हल्की-फुल्की, रिश्तों से जुड़ी और ऐसी पलो से भरी है जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक रहेंगी।"

अर्जुन और भूमि इससे पहले द लेडी किलर में साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म को रिलीज के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, और यह फिल्म बहुत कम टिकट बिकने के कारण बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, 45 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म ने सिर्फ ₹60,000 की कमाई की और बाद में इसे चुपचाप यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। इसके बावजूद फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप पर कहा-'उन्होंने जो किया...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+