Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी शेषाद्रि की वजह से इस शादीशुदा सिंगर का हुआ तलाक, प्यार की चुकानी पड़ी ये कीमत

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जोड़ा गया है। लेकिन सबसे ज्यादा वह प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के साथ लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।

Happy Birthday Meenakshi Seshadri: 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का आज यानी 16 नवंबर को 59वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस विदेश में अपनी फैमिली के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम उन एक्ट्रेस में शामिल होता है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर के पीक में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपनी बेहतरीन फिल्मों से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके ऐसे किस्सों के बारे में बताने वाले हैं जिससे शायद आप अब तक अंजान होंगे।

इस सिंगर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं एक्ट्रेस

इस सिंगर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं एक्ट्रेस

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 'दामिनी' और 'घायल' जैसी सुपरहिट फिल्में कर फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के अगर लव अफेयर की बात करें तो उन दिनों उनका नाम सबसे ज्यादा प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के साथ जोड़ा गया था।

शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे कुमार सानू

शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे कुमार सानू

खबरों के मुताबिक, फिल्म 'जुर्म' की शूटिंग के दौरान मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इस फिल्म से दोनों ने अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे। ये बात शायद आप में से बहुत कम लोग जानते हैं कि कुमार सानू की ये पहली शादी टूट गई थी। लेकिन इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है।

प्यार की चुकानी पड़ी ये कीमत

प्यार की चुकानी पड़ी ये कीमत

दरअसल, जब मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं तभी इसकी खबर सिंगर की पत्नी को मिली। बस फिर क्या था सिंगर की वाइफ को पता चलते ही घर में जमकर हंगामा हुआ। बात यहां तक पहुंच गई कि, उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया। खबरों के मुताबिक, मीनाक्षी से नजदीकियों के चलते कुमार सानू का तलाक हो गया था।

एक्ट्रेस ने कुमार सानू से बनाई दूरी

एक्ट्रेस ने कुमार सानू से बनाई दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुमार सानू के साथ रिश्ता सार्वजनिक होने और अफेयर को लेकर इतनी चर्चा के बाद मीनाक्षी ने तय किया कि वह सिंगर का साथ छोड़ देंगी और ऐसा ही हुआ। मीनाक्षी ने फिर कभी कुमार सानू की तरफ पलट के नहीं देखा। कहा ऐसा भी जाता है कि, फिल्ममेकर राज कुमार संतोषी ने भी मीनाक्षी को शादी का ऑफर दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया था।

शादी के बाद छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री

शादी के बाद छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री

खैर, मीनाक्षी अब अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश है। उन्होंने फिल्मी करियर के पीक पर इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था और फिर वह अपने पति के साथ टेक्सास, अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और अपनी डांस क्लास की फोटो शेयर करती रहती हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस बॉलीवुड से अलग होने के बाद भी अपनी छोटी सी दुनिया में काफी ही खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+