23 साल छोटी कंगना रनौत के प्यार में थे शादीशुदा आदित्य पंचोली, एक्ट्रेस ने लगाया था अपहरण और मारपीट का आरोप

Aditya Pancholi and Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं और आदित्य पंचोली पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे। आदित्य मुझसे 23 साल बड़े थे। हम अपने लिए मुंबई के यारी रोड पर एक घर की तलाश कर रहे थे।

aditya pancholi

Aditya Pancholi and Kangana Ranaut: बॉलीवुड के फेमस एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि आदित्य पंचोली के बेटे एक्टर सूरज पंचोली को एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। आपको बता दें कि 10 साल बाद इस मामले में फैसला सुनाया गया है। वहीं बेटे के इस मामले से बरी होने पर पिता आदित्य पंचोली भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक समय था जब आदित्य पंचोली भी इसी तरह के एक अफेयर में फंसे थे। आदित्य पंचोली का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जुड़ा था।

आदित्य पंचोली ने 6 साल बड़ी जरीना वहाब से की थई शादी
58 वर्षीय आदित्य पंचोली ने फिल्मी दुनिया में एंट्री करने से पहले ही अपने से 6 साल बड़ी एक्ट्रेस जरीना वहाब से शादी कर ली थी। शादी के बाद आदित्य पंचोली को हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा। वहीं उनकी पत्नी ने अपनी करियर छोड़ घर संभालना शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली हैं जिन्होंने सलमान खान की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

aditya pancholi

कंगना रनौत के साथ था आदित्य पंचोली का अफेयर
वहीं आदित्य पंचोली एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं। कंगना रनौत के साथ भी उनके अफेयर की जमकर चर्चा हुई थी। उस समय कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थीं। करियर बनाते समय ही कंगना का नाम आदित्य पंचोली के साथ जुड़ने लगा था। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे आदित्य ने उन्हें बंधक बना लिया था जबकि वह उस समय नाबालिग थीं। आदित्य पंचोली न सिर्फ कंगना से उम्र में काफी बड़े थे बल्कि शादीशुदा भी थे।

तीन साल तक लिव इन में रहते थे कंगना और आदित्य पंचोली
कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं और आदित्य पंचोली पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे। आदित्य मुझसे 23 साल बड़े थे। हम अपने लिए मुंबई के यारी रोड पर एक घर की तलाश कर रहे थे। हम एक दोस्त के घर पर तीन साल तक लिव इन में रहे थे। कंगना ने आगे बताया था- मैं जो फोन इस्तेमाल कर रही थी, वह भी आदित्य पंचोली ने ही मुझे दिया था। कंगना ने आदित्य पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था।

aditya pancholi

कंगना ने आदित्य पर लगाया था मारपीट का आरोप
वहीं बाद में एक्टर आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ गलत आरोप लगाने के लिए लीगल एक्शन लिया था। आपको बता दें कि साल 2017 में कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कंगना ने आदित्य पंचोली पर मारपीट और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+