'मार्क एंटनी' विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस लेने का आरोप, सरकार ने CBFC के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

Mark Antony Actor Vishal: तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन ब्यूरो (सीबीएफसी) के मुंबई कार्यालय पर फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी वर्जन को रिलीज करने के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। तमिल एक्टर विशाल ने एक वीडियो बनाया है और कहा है- 'मार्क एंटनी' फिल्म के हिंदी वर्जन को पास कराने के लिए मुझे सेंसर बोर्ट के मुंबई ऑफिस में मौजूद अधिकारी को 6.5 लाख रुपए का घूस देना पड़ा। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई है।

सरकार ने सीबीएफसी के खिलाफ उठाया कदम
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अब एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक बयान के माध्यम से एक्टर विशाल के भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया है। इसमें लिखा गया है- एक्टर विशाल द्वारा सीबीएफसी के खिलाफ उठाया गया भ्रष्टाचार का मुद्दा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी आज ही जांच करने के लिए मुंबई भेजा गया है।

Mark Antony Actor Vishal

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लिखी ये बात
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आगे लिखा है- हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वह सीबीएफसी द्वारा उत्पीड़न के किसी भी अन्य उदाहरण के बारे में [email protected] @producers_guild @motionpictures पर जानकारी प्रदान करके मंत्रालय के साथ सहयोग करें।

विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाया ये आरोप
जानकारी के अनुसार तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी' में एक्टर विशाल डबल रोल में नजर आ रहे हैं। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में विशाल के अलावा एसजे सूर्या, रितु वर्मा और सुनील समेत कई एक्टर्स नजर आए हैं। इस फिल्म ने साउथ की बॉक्स ऑफिस पर 66.30 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है। सोशल मीडिया पर तमिल एक्टर विशाल ने कहा है कि उनकी मेहनत की कमाई घूस देने में चली गई। ऐसे में वह इस मामले का सच सबके सामने लाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+