Mardaani 3 BO Day 9: रानी मुखर्जी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार जोड़े इतने करोड़ रुपये
रानी मुखर्जी ने 30 जनवरी 2026 को अपनी कॉप-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। यह फिल्म उनके करियर के लिए खास है, क्योंकि इसी साल रानी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर रही हैं। फिल्म ने रिलीज़ के पहले हफ्ते ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी। हालांकि, दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला।

नौवें दिन पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नौवें दिन (दूसरा शनिवार) फिल्म ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले शुक्रवार को कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा था। इस उछाल के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 30.90 करोड़ रुपये हो गया है।पहले तीन दिन रही शानदार शुरुआत
'मर्दानी 3' ने ओपनिंग वीकेंड में मजबूत प्रदर्शन किया-
- पहला दिन: 4 करोड़
- दूसरा दिन: 6.25 करोड़
- तीसरा दिन: 7.25 करोड़
इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
बाद के दिनों में उतार-चढ़ाव
- चौथा दिन: 2.25 करोड़
- पांचवां दिन: 2.6 करोड़
- छठा दिन: 2.1 करोड़
- सातवां और आठवां दिन: 1.85 करोड़
फिर नौवें दिन आई बढ़त ने फिल्म को 30 करोड़ के पार पहुंचा दिया।
कड़ी टक्कर के बावजूद उम्मीद बरकरार
फिलहाल 'मर्दानी 3' को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिसने 16 दिनों में करीब 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके अलावा 'वध 2' जैसी नई फिल्में भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। इस प्रतिस्पर्धा में फिल्म को आगे टिके रहने के लिए अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी।
शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में फिर जमीं रानी
फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। यह किरदार एक निडर और ईमानदार पुलिस अफसर का है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत महिला कॉप कैरेक्टर्स में गिना जाता है।
कहानी और स्टारकास्ट
अभिराज मिनवाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी करीब तीन महीने के घटनाक्रम पर आधारित है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय 99 लापता किशोरियों से जुड़े एक बड़े और चौंकाने वाले मामले की जांच करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications