Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, दिग्गज अभिनेत्री प्रेमा किरण का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई, 01 मई: फिल्म इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा प्रेमा किरण का रविवार को निधन हो गया। हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री ने मुबंई में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने के बाद अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस प्रेमा किरण के अचानक ऐसे चले जाने से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 हिंदी फिल्मों में भी किया अभिनय

हिंदी फिल्मों में भी किया अभिनय

अभिनेत्री प्रेमा किरण मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया था। अभिनेत्री को धूम धड़क (1985), पागलपन (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू जाले वारी (2005) और लग्नची वरात लंदनच्य घरत (2009) जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ जोड़ी को मिला खूब प्यार

लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ जोड़ी को मिला खूब प्यार

बता दें कि प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए। दे दनादान, धूमधड़का जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रेमा की जोड़ी कोदर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में उनके गाने आज भी लोगों में रचे और बसे हैं।

फैंस में शोक की लहर

फैंस में शोक की लहर

एक्टिंग के अलावा उन्होंने 1989 की फिल्म उत्वाला नवारा और थरकप जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। प्रेमा किरण ने ना सिर्फ मराठी बल्कि गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं की फिल्मों में अहम किरदार निभाए। उनके निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया के अपना दुख जाहिर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+