Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का हुआ ट्विटर अकाउंट हैक, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर फैंस से कीअपील
मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि, उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से आगाह किया है।
Manoj Bajpayee Twitter Hacked: बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को फैंस के साथ एक दुखद खबर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा कर फैंस को जानकारी दी है कि, उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों को अकाउंट से किसी भी तरह के मैसेज से बचने की आग्रह किया है।

फैंस को मनोज बाजपेयी ने दी सलाह
मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, 'दोस्तों मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुड़ें, जब तक इस समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो जाता। इस दिशा में काम किया जा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इस बारे में आप सभी को जानकारी दे दी जाएगी। शुक्रिया।'
पहले भी हो चुका है हैक
मनोज बाजपेयी के ट्विटर अकाउंट में उनके द्वारा शेयर किया गया आखिरी ट्वीट है। लेकिन अकाउंट में किसी भी तरह का कोई मैसेज फैंस को ना भेजा जाए इसके लिए उन्होंने सभी को आगाह किया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। बल्कि इससे पहले साल 2018 में एक्टर का अकाउंट हैक किया गया था। हालांकि बाद में ये रिकवर हो गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications