'वो बॉलीवुड की राजनीति नहीं झेल पाया', सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच, एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee On Sushant Singh Rajput: ओटीटी के सुपरस्टार मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद की पोल खोली। साथ ही एक्टर ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा
मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और कहा कि उनके जाने से बड़ा झटका लगा था। एक्टर ने कहा कि, फिल्म 'सोनचिड़िया' से काफी करीब दोस्त थे। मैं अक्सर सेट पर मटन बनाया करता था और सुशांत हमेशा खाने आते थे। मुझे सच में नहीं पता था कि सुशांत एक दिन ऐसा कदम उठाएंगे।'

वह राजनीति नहीं झेल पाया
मनोज बाजपेयी ने आगे दावा किया कि, 'बॉलीवुड जगत में चल रही राजनीति सुशांत सिंह राजपूत झेल नहीं पाए। ये राजनीति इतनी गंदी चीज है जो कि, किसी को मिल रही सफलता से और भी ज्यादा गंदी हो जाती है। लेकिन इसका दबाव सुशांत सिंह राजपूत नहीं झेल पाए। इन चीजों का उन पर गहरा असर पड़ा था। उन्होंने मुझसे इन चीजों को लेकर चिंतित होने के बारे में बात की थी।'

'सुशांत ने इस बारे में बताया था'
मनोज बाजपेयी ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत एक स्टार बनना चाहते थे, लेकिन वह इस राजनीति को सहन नहीं कर सके। मुझे लगता है कि वह अंदर से काफी मासूम थे और एक अच्छे इंसान थे। वह इंडस्ट्री के इस दलदल को समझ ही नहीं पाए।' इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने यह भी दावा किया कि, वह जिस तरह की फिल्में करते हैं वैसी कोई भी स्टारकिड नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+