Mannara Chopra के साथ एयरपोर्ट पर क्या हुआ? एक्ट्रेस ने एयरलाइन पर लगाए गंभीर आरोप, हुईं ट्रोल

Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने एक एयरलाइन पर गुस्सा जाहिर किया क्योंकि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस वीडियो में काफी घबराई हुई नजर आईं और एयरलाइन स्टाफ से अंदर जाने देने की गुजारिश कर रही थीं, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा एयरलाइन अधिकारियों से बहस कर रही हैं। उनका दावा है कि फ्लाइट सामने खड़ी है, फिर भी उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा। इसी दौरान, एक अन्य यात्री ने मन्नारा का समर्थन किया और एयरलाइन स्टाफ की आलोचना की।

Mannara Chopra

मन्नारा चोपड़ा संग खड़ी उस यात्री ने एक्ट्रेस को "सेलिब्रिटी" कहा और एयरलाइन पर उनकी मदद न करने का आरोप लगाया। यात्री ने कहा, "वह देश की सेवा कर रही हैं।" जबकि मन्नारा इस पूरी घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रही थीं और इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: Mannara Chopra ने डायरेक्टर के खुलेआम किस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उन्होंने मुझे हमेशा से...'

यह वीडियो अब Reddit पर वायरल हो गया है और लोगों ने मन्नारा को उनके व्यवहार के लिए खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, "यशराज मुखाटे से रिक्वेस्ट है कि इस पर एक मजेदार गाना बना दें।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दोस्तों, आप कैसे हंस सकते हो? वह देश की सेवा कर रही हैं-पूरा ड्रामा है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोई बता सकता है कि यह 'बड़ी सेलिब्रिटी' कौन-सी फिल्म में थी? कभी नाम नहीं सुना।"

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब मन्नारा के साथ फ्लाइट में ऐसी कोई दिक्कत हुई हो। बिग-बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अक्सर अपनी हवाई यात्राओं में परेशानी होने की शिकायत करती रही हैं। इसके अलावा कई अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फ्लाइट में हो रही दिक्कत को साझा किया।

वहीं, मन्नारा चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा ने अपना पहला गाना "अजीब दास्तां" गाया, जो 1960 की फिल्म "दिल अपना और प्रीत पराई" के लता मंगेशकर के मशहूर गाने का रीमेक है। उनकी आवाज को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया गया।

ये भी पढ़ें: Mannara Chopra नहीं बल्कि ये है असली नाम, एक्ट्रेस ने बताया क्यों छिपानी पड़ी पहचान, किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+