Mannara Chopra ने डायरेक्टर के खुलेआम किस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उन्होंने मुझे हमेशा से...'

Mannara Chopra On Kiss Video Bigg Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के चर्चित शो बिग-बॉस के 17वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। इस शो में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मनारा चोपड़ा जो कि पिछले दिनों किस विवाद की वजह से खूब चर्चा में रहीं। अब उनकी बिग-बॉस में एंट्री हो चुकी है।

बिग-बॉस 17 में मनारा चोपड़ा की धांसू एंट्री हुई है। एक्ट्रेस ने पुष्पा के गाने सामी सामी पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के किस विवाद पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर के साथ गई थीं। लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि वह अचानक किस कर देंगे।

mannara chopra

मनारा चोपड़ा ने डायरेक्टर के किस करने की वजह बताते हुए कहा कि, 'डायरेक्टर ने मुझे बेटी की तरह प्यार किया। इसी कारण अपना दुलार दिखाते हुए मुझे किस किया। बाकी जैसा वीडियो और मीडिया ने इसे पेश करने की कोशिश की वैसा कुछ भी नहीं था।' इसके अलावा मनारा ने सलमान खान से भी शिकायत की।

मनारा चोपड़ा ने सलमान खान को याद दिलाया कि उन्होंने एक्टर के साथ एक ऐड के लिए काम किया था जिसमें उन्हें कम स्क्रीन स्पेस दिया गया। इसके कारम वह आज भी काफी नाराज हैं। इस पर एक्टर ने उनके साथ लाल दुप्ट्टा पर जबरदस्त डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीते दिनों मनारा चोपड़ा का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा। वह एक फिल्म प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ए एस रवि कुमार चौधरी के साथ पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज दिया तो डायरेक्टर ने अचानक किस कर दिया। इसके बाद से डायरेक्टर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लोगों ने उन पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+