Mannara Chopra नहीं बल्कि ये है असली नाम, एक्ट्रेस ने बताया क्यों छिपानी पड़ी पहचान, किया खुलासा
Mannara Chopra Real Name: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों बिग-बॉस 17 में अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मन्नारा का शो में अंकिता लोखंडे के साथ आए दिन झगड़ा होता है। इस शो का हिस्सा बनने के बाद से मन्नारा लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन्नारा का असली नाम क्या है।
सबसे पहले आपको बता दें कि, मन्नारा चोपड़ा का परिणीति और प्रियंका चोपड़ा के साथ गहरा कनेक्शन है। मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा खुद किया साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसकी सलाह उन्हें प्रियंका चोपड़ा ने दी थी। बिग-बॉस के एपिसोड में मन्नारा ने अपना नाम बदलने के पीछे की वजह बताई।

हाल ही में बिग-बॉस के एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे ने अपना झगड़ा भूलाकर एक दूसरे से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। मन्नारा ने बताया कि उनका असली बॉर्बी हांडा है। स्कूल में उनका यही नाम रखा गया था लेकिन जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो उसके बाद अपना नाम मन्नारा रख दिया।
मन्नारा ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था जब उन्होंने फिल्म 'जिद' से डेब्यू किया था तो उस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने नाम बदलने की सलाह दी थी। ज्यादातर सभी एक्टर्स एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले अपने नाम में बदलाव करते हैं। उन्होंने भी वैसा ही किया। मन्नारा ने ये भी कहा कि उनकी बहन मिताली हांडा उसी अक्षर से शुरू है इसलिए अपना नाम बदला।
बता दें कि, मन्नारा चोपड़ा ने अब तक साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान उनको डायरेक्टर ने सरेआम किस किया था जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। इसके बाद से एक्ट्रेस खूब चर्चा में रहती हैं। फिर मन्नारा की एंट्री बिग-बॉस 17 में हुई। इस शो में उनकी मुनव्वर से अच्छी बॉन्डिंग है। देखना होगा कि इस शो में वह फाइनल की लिस्ट में शामिल होती हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications