मनीषा रानी बन गईं करोड़पति, सोशल मीडिया पर खोला ऐसा राज, बिहार से जुड़ा है कनेक्शन

Manisha Rani Property: बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली मनीषा रानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर अपनी कमाई का जरिया शुरू करने वाली मनीषा रानी ने अपनी मेहनत के दम पर आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

मनीषा रानी ने बिहार में खरीदी जमीन
मनीषा रानी ने टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को जीतकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। आज मनीषा रानी को हर कोई पहचानने लगा है। इस समय मनीषा को लेकर एक बड़ी खबर सामेन आ रही है। खबर है कि मनीषा रानी ने अपने होमटाउन बिहार में जमीन खरीदी है।

manisha rani

वीडियो बनाकर लोगों को दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और बिहार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में लोगों को जानकारी दी है। वीडियो में मनीषा रानी के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखी जा सकती है।

मनीषा ने कहा- मैं करोड़पति बन गई हूं
वीडियो में मनीषा रानी ने कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से ये प्लॉट खरीदा है और उनका सपना आखिरकार पूरा हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि डॉक्यूमेंटेशन और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो चुका है। मनीषा ने कहा- आखिरकार आपकी मनीषा रानी ने बिहार में प्रॉपर्टी खरीद ली है। बहुत जल्दी घर भी बनेगा। मैंने 2.5 कट्ठा जमीन खरीदी है। मैं करोड़पति बन गई हूं। ये तो अभी शुरुआत है बस। मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं बता नहीं सकती।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
जानकारी के अनुसार मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं। मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+