'सिर्फ बच्चों के लिए जिंदा हूं...' पति की मौत के चार महीने बाद इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिर बेदी पर चार महीने पहले 30 जून को ऐसा दुख का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें एक पत्नी से पति का साथ और बच्चों पर से पिता का साया उठ गया। आज भी उस दिन के बारे में सोचकर हर किसी की आंखे नम हो जाती हैं...

मुंबई, 18 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिर बेदी पर चार महीने पहले 30 जून को ऐसा दुख का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें एक पत्नी से पति का साथ और बच्चों पर से पिता का साया उठ गया। आज भी उस दिन के बारे में सोचकर हर किसी की आंखे नम हो जाती हैं जब मंदिरा बेदी ने पति की अर्थी उठाई और उन्हें मुखाग्नि भी दी। पति राज कौशल के निधन को चार महीने बाद एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने बच्चों के लेकर कुछ ऐसा कहा जो फैंस के दिल को छू गया।

 अपने बच्चों के लिए हूं जिंदा

अपने बच्चों के लिए हूं जिंदा

हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्‍यू में एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने कहा कि राज के निधन के बाद काम पर लौटना और इस तरह से लगातार काम करते रहने में मेरे बच्चों का काफी योगदान है। मैं इस वक्त खुद को बेहतर बनाने की स्थिति में हूं और मेरे जीने का बस एक ही कारण हैं। वो कोई और नहीं बल्कि मेरे बच्चे हैं। बता दें कि मंदिरा बेदी के दो बच्चें हैं बेटे के नाम वीर और बेटी का नाम तारा है।

अच्छी मां के साथ एक अच्छा बाप भी बनना है मुझे

अच्छी मां के साथ एक अच्छा बाप भी बनना है मुझे

राज के निधन के बाद अब पूरी जिम्मेदारी मंदिरा बेदी पर आ गई है। ऐसे में मंदिरा बेदी का कहना है कि मेरे बच्चे ही मेरे साहस का कारण है। उनकी वजह से ही मैं काम करने का साहर जुटा पाई हूं वो मेरी ताकत हैं। मुझे अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देनी है इसलिए ही मैं कमा रही हूं। मुझे अब बस एक अच्छी मां के साथ एक अच्छा बाप भी बनना है।

 चुनौतियों से भरा रहा है करियर

चुनौतियों से भरा रहा है करियर

मंदिरा बेदी ने कहा कि मैने अपने करियर की शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आए जब मेरा करियर तेजी से नीचे जा रहा था लेकिन भगवान का शुक्र है कि उन्होंने मेरी झोली में बहुत से अच्छे प्रोजेक्ट डाले हैं जिसके कारण आज मुझे लोग जानते हैं क्योंकि जनता आपको हमेशा आपके आखिरी काम की वजह से जानती है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप सफल होते हैं तो उसका अनुभव ही काफी अलग होता है।

 फिल्मों से लेकर टीवी तक हर जगह हिट रहीं मंदिरा बेदी

फिल्मों से लेकर टीवी तक हर जगह हिट रहीं मंदिरा बेदी

पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अपने जीने की वजह खोज ली है। 49 साल की ये एक्ट्रेस उन महिलाओं के लिए एक आर्दश हैं जो अभी भी मश्किलों का सामना निडर होकर कर रही हैं। बता दें कि मंदिरा बेदी टीवी से फिल्मों तक हर जगह सुपर हिट साबित हुई हैं। टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली मंदिरा बेदी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्मों के साथ ही मंदिरा बेदी ने साल 2003 और 2007 में वर्ल्डकप होस्ट भी किया था।

यह भी पढ़ें : वैक्सीन ना लगवाने की जिद करने वाली पूजा बेदी को हुआ कोरोना, VIDEO शेयर करके कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+