VIDEO: अजीबोगरीब कपड़ों में गिटार बजाता दिखा शख्स! लोगों ने बताया उर्फी जावेद का भाई
सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी चर्चा में आ जाता है। कई ऐसे क्लिप होते हैं, जो बेहद ही अजीबोगरीब होते हैं और एक बार को समझ ही नहीं आता कि इसपर रिएक्ट करें भी तो कैसा। कोई किसी को सरेआम प्रपोज करता है और फिर चांटे खाता है। हाल ही में एक लड़का भी ऐसा ही कुछ कर रहा है, जिसमें वो फटी हुई ड्रेस में गिटार बजाता दिख रहा है।
वायरल वीडियो में एक लड़का दिख रहा है, जिसने ऐसा गिटार बनाया है, जिसे देखने के बाद एक बार को आप भी अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे। गिटार को सीडी और कैसेट्स से बनाया हुआ है। साथ ही इसके पीछे टीयर और टूटा हुआ रेडियो बांधा हुआ है। एक डब्बा भी बांधा हुआ है।

शख्स के कपड़े भी फटे हुए हैं। शख्स ने इस गिटार को अपने कंधे पर लटका रखा है। शख्स को इस हाल में देखने के बाद लोग उसकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे हैं। शख्स इतनी शानदार एक्टिंग कर रहा है, कि उसे देखने के बाद किसी फिल्म का हीरो भी शर्मा जाए।
हालांकि, इतना अजीबोगरीब होने के बाद भी लोग इस क्लिप को खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लाखों लोगों ने इसे शेयर भी किया है। इतना ही नहीं, लोग इस क्लिप को खूब लाइक भी कर रहे हैं। 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट किया है। कमेंट भी ऐसे कि इन्हें पढ़ने के बाद आपको भी एक बार को हंसी आ जाएगी। कई लोग लड़के को उर्फी जावेद का भाई बता रहे हैं तो कई लोग उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करके आखिर पूछ ही लिया कि भाई कौनसे ग्रह से आए हो। क्या सबको बर्बाद करके ही मानोगे? एक ने कहा कि ऐसे नमूने कहां से आते हैं, एक ने कहा कि मेरी चप्पल कहां गई मिल क्यों नहीं रही है। एक ने कहा कि ये जुगाड़ भारत से बाहर कहीं नहीं जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications