'तेरी औकात क्या है', ममता कुलकर्णी ने किसे कही ऐसी बात, सरेआम झगड़ा, हाथापाई और फिर जो हुआ
Mamta Kulkarni: महाकुंभ 2025 में अब तक कई हस्तियों ने आस्था का पवित्र स्नान कर लिया है लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। महाकुंभ के भव्य मेले में ही एक्ट्रेस ने संन्यास लिया। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं लेकिन उन्हें इस बद से निष्कासित भी कर दिया गया।
ममता कुलकर्णी ने किया शॉकिंग खुलासा
ममता कुलकर्णी इस बीच इंडिया टीवी के फेमस शो 'आप की अदालत' में पहुंची थीं जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलास किए हैं। इस शो में उन्होंने खुद से जुड़े कई विवादों पर चुप्पी भी तोड़ी है।

ममता कुलकर्णी ने अमीषा पटेल को लेकर कही ऐसी बात
इसी कड़ी में ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ हुए झगड़े पर भी कई बातें लोगों के सामने रखी है। कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी ने एक बड़े झगड़े के दौरान अमीषा पटेल को कहा था कि तेरी औकात क्या है। इतना ही नहीं कथित तौर पर ममता कुलकर्णी की सेक्रेटरी की अमीषा पटेल के साथ हाथापाई भी हो गई थी।
ममता कुलकर्णी और अमीषा पटेल के बीच विवाद
-इस मामले को लेकर अब ममता कुलकर्णी ने कहा है- हम एक एड शूट लोकेशन पर थे। डिनर बुफे में सिर्फ नॉन-वेजिटेरियन खाना मौजूद था और वो भी बिना लेबल वाला। मैंने गलती से नॉन-वेजिटेरियन खाना अपीन प्लेट में उठा लिया था।
-ममता कुलकर्णी ने आगे कहा- जब मैंने खाना खाया तो मुझे अजीब सा लगने लगा। मैंने वहां मौजूद लोगों से उस खाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये हिरण का मांस है। मैं आयोजक से बात कर रही थी कि आगे से ऐसा हो तो नॉन-वेजिटेरियन खाने पर लेबल लगा देना।
-ममता कुलकर्णी ने कहा- वहां पर नई लड़की अमीषा पटेल भी खड़ी थी। मैं उसे जानती तक नहीं थी लेकिन उसने मुझ पर कमेंट करते हुए कहा था कि आजकल हीरोइनों के नखरे तो देखो, इनको तिल का ताड़ बनाने की आदत है।
-ममता कुलकर्णी ने कहा- मैंने सोचा, वह बीच में बोलने वाली होती कौन है। मैंने बस उसकी तरफ गुस्से से देखा था। हालांकि मेरी सेक्रेटरी ने उससे पूछ लिया था कि तुम कमेंट करने वाली कौन होती हो। तुम्हे बीच में बोलने की क्या जरूरत है।
ममता कुलकर्णी ने कहा- तेरी औकात क्या है?
वहीं ममता कुलकर्णी की ये सब बातें सुनते ही शो के होस्ट ने एक्ट्रेस को टोकते हुए कहा- इसलिए आपको अमीषा पटेल पर गुस्सा आ गया और आपने उनसे औकात की बात कही। आपने अमीषा से कहा था कि मेरी फीस 15 लाख है और तुम्हारी 1 लाख, तुम होती कौन हो बीच में बोलने वाली।
ममता कुलकर्णी ने दी ऐसी सफाई
इसके बाद ममता कुलकर्णी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने अमीषा पटेल से कुछ नहीं कहा था। मेरी सेक्रेटरी और अमीषा पटेल के बीच में बहस हो रही थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा- आपको नहीं पता है कि उस समय क्या हो रहा था लेकिन मैं बस इतना कहूंगी कि मैंने अमीषा को कुछ नहीं कहा था। मैं बस उससे गुस्सा हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications