Mamta Kulkarni फिर बनीं महामंडलेश्वर, कहा- मैं आभारी हूं, जानें क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जबसे महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत लौटी हैं तब से वह खबरों में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ममता कुलकर्णी को महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी गई थी। हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं
फिलहाल खबर आ रही है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस मामले में ममता कुलकर्णी का कहना है कि उनकी गुरु ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्णी का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि हाल ही में ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि किन्नर अखाड़े में लोग उनकी वजह से आपस में झगड़ रहे हैं और इन वजहों से वह काफी दुखी हो गई हैं।

'मैं दिल से कृतज्ञ हूं कि उन्होंने मुझे वापस मले लिया'

फिलहाल दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। ममता कुलकर्णी अपने लेटेस्ट वीडियो में कह रहा हैं- मैं दिल से कृतज्ञ हूं कि उन्होंने वापस मुझे इस पद पर बैठाया है।

24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था

जानकारी के अनुसार महाकुंभ 2025 में गत 24 जनवरी 2025 को ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया गया था। वहां उस किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्‌टाभिषेक कराया था। इसी के साथ ममता कुलकर्णी को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि रखा गया था।

ममता कुलकर्णी की हो रही है चर्चा

इस घटना के बाद से ममता कुलकर्णी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें हो रही थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुद कहा था कि वह महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हैं। लेकिन अब वह दोबारा इस पद पर आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+