फिल्म जगत से बुरी खबर! महज 31 साल की उम्र में दिग्गज प्रोड्यूसर की निमोनिया ने ली जान
साउथ इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। जी हां मलयालम इंडस्ट्री के फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 31 साल की थी।
Joseph Manu James Demise: साउथ इंडस्ट्री के चाहने वालों के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। जी हां मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि, उन्होंने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जोसेफ मनु जेम्स ने केरल के एर्नाकुलम के अलुवा के एक निजी अस्पताल 25 फरवरी को आखिरी सांस ली।

इस बीमारी से थे पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, जोसेफ मनु जेम्स को निमोनिया हो गया था। उन्हें जैसे ही शरीर में इसके लक्षण महसूस होने लगे तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, हेपेटाइटिस की वजह से उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि, बतौर फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स अपना डेब्यू करने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
जोसेफ का यह सपना रह गया अधुरा
खबरों के मुताबिक, उनकी पहली फिल्म नैन्सी रानी रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। हो सकता है आने वाले दिनों में उनकी यह फिल्म रिलीज की जाए। लेकिन अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया और हमेशा के लिए उनका यह सपना अधुरा रह गया। फिल्म में अहाना कृष्णा, सनी वेन, अजु वर्गीज और अर्जुन अशोकन सहित अन्य कलाकार हैं। जोसेफ मनु जेम्स की मौत से साउथ इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। सभी सितारे सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications