मल्लिका शेरावत ने पूल किनारे दिखाया सुपरहॉट अंदाज, बिकिनी में तस्वीरें हुईं वायरल
मुंबई, 14 अगस्त: मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत काफी दिन से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिख रही हैं। मल्लिका शेरावत बीते कुछ दिन से पेरिस में हैं। मल्लिका वहां से लगातार ही कभी खाने खाते हुए तो कभी घूमते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने सनबाथ लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पूल किनारे बिकिनी में दिख रही हैं। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें शेयर कर लिखा- सनकिस्ड
मल्लिका शेरावत ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो पूल के किनारे सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। मल्लिका व्हाइट बिकिनी में हैं और उन्होंने अपने बदन पर के ऊपरी हिस्से पर तौलिया डाला हुआ है। मल्लिका ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए काफी रिलैक्स मूड में लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मल्लिका ने केवल लिखा है- सनकिस्ड।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल
मल्लिका शेरावत की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों पर लाखों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर 44 साल की उम्र में मल्लिका शेरावत की फिटनेस और फिगर की तारीफ की है। हाल ही में मल्लिका ने पेरिस की सड़कों पर घूमते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पेरिस के सड़कों पर कैटवॉक करती दिखी थीं।

फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए बनाई पहचान
मल्लिका ने साल 2003 में फिल्म मर्डर से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के किसिंग सीन की काफी चर्चा रही थी। इसके अलावा मल्लिका ने ख्वाहिश, द मिथ, प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी से पहले, वेलकम, डर्टी पॅालिटिक्स जैसी फिल्मों में काम किया है। मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में ज्यादातर बोल्ड लड़की किरदार ही किए और उनकी पहचान उसी तरह की रही। बाद में वो धीरे-धीरे फिल्मों से दूर हो गईं। आखिरी बार उनको साल 2015 की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications