'कैसे चेंज करें इस इमेज को...', 'सेक्स सिंबल' का टैग मिलने पर छलका मल्लिका शेरावत का दर्द
मल्लिका शेरावत सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। विकीपीडिया पर भी उन्हें भारत की सेक्स सिंबल का खिताब दिया गया है। अब इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।
मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह अपने ग्लैमरस अवतार से आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा उनके बोल्ड सीन्स के लिए जाना जाता है। सेक्स सींबल के नाम से जानी जाती मल्लिका शेरावत अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें सेक्स सिंबल के नाम का टैग दिया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। अपने इस बयान के कारण एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

मल्लिका शेरावत को मिला सेक्स सिंबल का टैग
फिल्म मर्डर से अपनी पहचान बनाने वाली मल्लिका शेरावत इंटरनेट और बॉलीवुड की रेस से दूर रहना पसंद करती हैं। यहां तक की एक्ट्रेस किसी पीआर तक को भी फॉलो नहीं करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल जिंदगी को प्राइवेट रखना काफी पसंद हैं। ऐसे में मल्लिका ने वीकीपीडिया पर सेक्स सिंबल मिलने पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं क्या करूं'।

'मैं क्या कहूं, मैं पीआर मीडिया से इतनी दूर'
मल्लिका शेरावत ने कहा, ''मैं क्या कहूं, मैं पीआर मीडिया से इतनी दूर हूं। मैं सिर्फ अपने बारे में बात कर सकती हूं। मैं बहुत ऑनेस्ट इंसान हूं इसी वजह से कई बार मैं मुश्किल में भी पड़ जाती हूं। मैं बिल्कुल ध्यान नहीं देती बाकी एक्टर्स क्या कर रहे हैं क्या नहीं। या फिर उनके पीआर क्या कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपनी जिंदगी पर ध्यान देती हूं। अपने काम और लाइफ में मग्न रहती हूं''।

सोशल मीडिया से दूर रहती हैं मल्लिका
इसके आगे मल्लिका शेरावत ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया बिल्कुल पसंद नहीं है। बल्कि वह सोशल मीडिया से बिल्कुल ही नफरत करती हैं। मल्लिका शेरावत ने कहा, ''मुझे सोशल मीडिया बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं इससे नफरत करती हूं। मैं इंटरनेट पर नहीं हूं मुझे लगता है वहां बहुत ज्यादा नेगेटिविटी है। मैं अपने आप को किसी और के सामने ओपिनियन देने का सब्जेक्ट नहीं बनाना चाहती हूं''।

क्या मल्लिका को नहीं पसंद आया सेक्स सिंबल का टैग?
अब भले ही मल्लिका शेरावत को सोशल मीडिया से नफरत हो लेकिन आज भी इंटरनेट उन्हें भूला नहीं है। एक्ट्रेस को फिल्म मर्डर के कारण उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाने लगा। लेकिन, विकिपीडिया पर एक्ट्रेस को एक महिला के तौर पर सेक्स सिंबल का टैग मिलना क्या उन्हें बेकार लगता है?

मैं तो नहीं लेती अभी क्या करें, चेंज कैसे करें?
इस पर मल्लिका शेरावत ने जवाब देते हुए कहा कि, ''मुझे पता भी नहीं कौन लिखता है ये? क्या लोग सच में विकिपीडिया को सिरीयसली लेते हैं। मैं तो नहीं लेती अभी क्या करें? चेंज कैसे करें इस इमेज को? मुझे तो पता भी नहीं कैसे, मैं इन सब पर ध्यान नहीं देती। वैसे भी, लोग इन बातों को कैसे लेते हैं, ये उनके ऊपर है। मुझे सिर्फ इस पर ध्यान देना है कि मैं कि मैं क्या करती हूं''।

बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं मल्लिका
आपको बता दें कि, मल्लिका शेरावत ने कई बार बॉलीवुड को लेकर बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह डायरेक्टर हीरोइन से काम लेते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म मर्डर के बाद मल्लिका ने ख्वाहिश और डर्टी पॉलिटिक्स जैसी फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications