मल्लिका शेरावत या मलाइका अरोड़ा? हसीना को देख पैपराजी भी भूले नाम, सामने आया Video
Mallika Sherawat Video: इमरान हाशमी संग रोमांटिग सीन्स से कभी गर्दा उड़ाने वाली मल्लिका शेरावत इंडस्ट्री से काफी समय से दूर हैं। मगर जल्द ही तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्म से शानदार कमबैक कर रही हैं। बीते दिनों उन्हें इमरान हाशमी संग भी देखा गया था, जिसके बाद लग रहा था कि उन्होंने पुराने गिले शिकवे मिटा लिये हैं। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गलती से पैपराजी ने मल्लिका को मलाइका बता दिया।
मल्लिका शेरावत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दे रही हैं। मगर इस बीच पैपराजी मल्लिका को देख इतने कन्फ्यूज हुए कि उनका नाम तक भूल गए। पैपराजी ने गलती से मल्लिका को मलाइका बुला दिया। इसके बाद जो हुआ, वो काफी हैरानी भरा है।

दरअसल, पैपराजी मल्लिका को मलाइका बुलाने लगे। अब फैंस को उम्मीद थी कि मल्लिका गुस्सा करेंगी या फिर बोलेंगी कि उनका नाम मलाइका नहीं बल्कि मल्लिका है। मगर एक्ट्रेस ने काफी मुस्कुराते हुए इस सिचुएशन को हैंडल किया। वे मुस्कुराने लगीं और कहा कि आप लोगों ने तो मेरा नाम ही चेंज कर दिया।
इसके बाद भी वे मुस्कुराती हुई ही नजर आईं , मानो उन्हें खुद को मलाइका बुलाए जाने का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा होगा। अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए कहा कि इसकी जगह मलाइका होतीं तो अलग तरीके से रिएक्ट करतीं।
बताते चलें कि मल्लिका शेरावत का एक वक्त पर इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। एक्ट्रेस के गाने भी खूब सुपरहिट हुए। मल्लिका का एक अलग ही फैन बेस रहा है। मगर काफी समये से वे शोबिज से दूर रही हैं। किसी प्रोजेक्ट भी पर उन्होंने काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications