Satheesh Babu Demise: प्रसिद्ध लेखक सतीश बाबू का संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ निधन, फ्लैट पर मिला शव

साहित्य अकादमी से सम्मानित 59 वर्षीय लेखक सतीश बाबू फ्लैट में मृत पाए गए।

Malayalam Writer Satheesh Babu Demise: मलयालम राइटर सतीश बाबू पैय्यानूर से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। गुरूवार 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। 59 वर्षीय लेखक सतीश बाबू अपने फ्लैट में मृत पाए गए। हालांकि उनकी अचानक हुई मौत की वजह अब तक सामने नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उनकी अचानक हुई मौत की जांच कर रही है।

Satheesh Babu

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, लेखक की पत्नी गुरूवार को अपने मायके गई थी और सतीश बाबू फ्लैट में अकेले थे। जब लेखक ने अपनी पत्नी को फोल कॉल नहीं उठाया तो उन्हें घबराहट होने लगी। वहीं परिजनों का कहना है कि सतीश को शाम 7 बजे के बाद फ्लैट के बाहर नहीं देखा गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फिर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर फ्लैट में सतीश बाबू संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। जिसे देख पत्नी अपने होश खो बैठी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर उनकी मौत किस वजह से हुई।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहना है कि, मौत के सही कारणों का पता उनकी पोस्टमॉर्टम के बाद ही लगाया जा सकता है। फिलहाल ये मामला पुलिस ने अननेचुरल डेथ का दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। तभी साफ हो पाएगा कि आखिर उनके मौत की वजह क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+