Kollam Sudhi: मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की सड़क हादसे में हुई मौत, तीन अन्य कलाकार भी थे गाड़ी में सवार

मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की कार का एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में उनकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हो गए।

Kollam Sudhi

Kollam Sudhi Road Accident: इस साल सिनेमा जगत में हर रोज अलग-अलग वजहों से तमाम सेलेब्स दुनिया को अलविदा कह गए। जहां हाल ही में टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वहीं अब एक और बुरी खबर ने फैंस को झटका दिया। जाने माने मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की सोमवार को कार एक्सीडेंट में मौत हो गई और तीन अन्य कलाकार भी घायल हो गए।

नहीं रहे कोल्लम सुधी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्ल्म सुधी की उम्र 39 साल की थी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कैपमंगलम में सोमवार की सुबह उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस कार में सुधी, उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश सवार थे। कहा जा रहा है कि कोल्लम सुधी एक प्रोग्राम करके अपने घर लौट रहे थे और करीब सुबह के 4.30 बजे उनका एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में एक्टर की जान चली गई।

एक्टिंग से जीता लाखों फैंस का दिल
हास्य कलाकार कोल्लम सुधी ने पहले अभिनेता जगदीश की अपनी मिमिक्री कर लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। स्टेज शोज और टीवी के साथ-साथ कोल्लम सुधी ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2015 में रिलीज 'कंथारी' के साथ अपनी ऑनस्क्रीन शुरुआत की। इसके अलावा उन्हें 'कुट्टानदन मारप्पा', 'थिएटा रप्पाई', 'वाकाथिरिवु' जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया है। कोल्लम सुधी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम थे। अब उनके यूं अचानक जाने से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+