'दिखाना क्या चाहती हो', Malaika Arora की बेडरूम फोटो पर भड़के फैंस

मुंबई, 11 मार्च: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर से पारा चढ़ा दिया है। मलाइका ने हाल ही में अपनी एक हॉट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसको देखकर फैंस की नींद उड़ गईं, हालांकि इस तस्वीर के बाद एक तरफ जहां फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे तो दूसरी तरफ उनको एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

लेटेस्ट फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

लेटेस्ट फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ज्यादातर मलाइका अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसमें उसका बोल्ड अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस फोटो पर उनको यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

फिर ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका

फिर ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका

लगता है आजकल मलाइका के साथ कुछ सही नहीं चल रहा। हाल ही में फरहान अख्तर की शादी की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस अपनी ब्लैक शीयर गाउन ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल हुईं थी। हालांकि उस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने लोगों को जवाब दिया था, लेकिन एक बार फिर से मलाइका को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा है।

Malaika Arora ने शेयर की बेडरूम पिक्चर

Malaika Arora ने शेयर की बेडरूम पिक्चर

हाल ही में मलाइका की तरफ से शेयर की गई फोटो उनके बेडरूम की है। बेड पर बैठीं एक्ट्रेस के पास एक पर्स रखा हुआ है। साथ ही खुले बालों में मलाइका अरोड़ा ने गोल्ड की हाई हील्स के साथ नेट में ग्रीन ड्रेस कैरी की है। ग्रीन रफल ड्रेस में उनकी लेटेस्ट फोटो काफी हॉट लग रही हैं, लेकिन इस तस्वीर में दिख रहीं उनकी थाई पर फैंस उनको ट्रोल करने लगे।

2.40 लाख का गाउन और 83 हजार की हाई हील्स

2.40 लाख का गाउन और 83 हजार की हाई हील्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की रफल ड्रेस की कीमत करीब 2,40,600 रुपए है, जबकि गोल्ड की हाई हील्स की कीमत 83 हजार रुपए की बताई जा रही है। फोटो में मलाइका अपने हाथों से हिल्स को पहनती नजर आ रही है, जिसके बाद उनकी थाई काफी ज्यादा रिवील हो गई।

'दिखाना क्या चाहती हो'

'दिखाना क्या चाहती हो'

मलाइका की इस फोटो पर अब तक 3 लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि कमेंट बॉक्स में फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन कुछ उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि दिखाना क्या चाहती हो, जबकि दूसरे ने लिखा ये क्या दिखा रही हैं आप। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'कमाल कर दिया आंटी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+