Malaika Arora ने 'छैंया-छैंया' गाने को लेकर बताया दिलचस्प किस्सा, चलती ट्रेन में इस बात से डरे थे शाहरुख खान

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म दिल से गाने 'छैंया छैंया' को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

Malaika Arora Chaiyya Chaiyya: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल से' को 24 साल पुरे हो चुके हैं। इस फिल्म का फेमस सॉन्ग 'छैंया छैंया' आज भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ये गाना बॉलीवुड के सबसे फेमस गानों में से एक है। फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने को एक चलती ट्रेन में शूट किया गया था। जिसमें बिना डरे मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान ने गाने में अपने डांस से जान डाल दी। इस बीच मलाइका ने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा का बड़ा खुलासा

मलाइका अरोड़ा का बड़ा खुलासा

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में 'छैंया छैंया' की शूटिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी तो शाहरुख खान काफी डरे हुए थे कि कहीं एक्ट्रेस ट्रेन से गिर ना जाएं। मलाइका अरोड़ा ने हंसते हुए बताया कि, 'शाहरुख मुझे लेकर डरे हुए थे और ऐसे में मुझे हार्नेस का इस्तेमाल करने की सलाह दी'।

'छैंया-छैंया' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को था डर

'छैंया-छैंया' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को था डर

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि, शाहरुख खान को डर था कि कहीं मैं ट्रेन से उड़ ना जाऊं। जबकि, उन्होंने इस गाने की शूटिंग के लिए खुद हार्नेस नहीं लगाए थे। लेकिन हार्नेस के साथ काम करना मुश्किल था। क्योंकि हार्नेस लगाकर आपके लिए ट्रेन में डांस करना एक बड़ा टास्क है। तो ऐसे में हमने बिना हार्नेस के ही ये कर दिखाया।'

बैकग्राउंड डांसर्स को दी सुरक्षा

बैकग्राउंड डांसर्स को दी सुरक्षा

आपको बता दें कि, इस गाने की शूटिंग के लिए सिर्फ शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा को ही नहीं बल्कि अन्य बैकग्राउंड डांसर्स को भी पूरी सुरक्षा दी गई थी। इससे पहले शाहरुख खान ने छैया छैया की शुटिंग को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि ये अनुभव उनके लिए काफी डरावना था।

Recommended Video

    Shoaib Malik से तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza का पोस्ट हुआ वायरल | वनइंडिया हिंदी | *News
    शाहरुख खान के लिए था डरावना अनुभव

    शाहरुख खान के लिए था डरावना अनुभव

    शाहरुख खान ने साल 2017 में दिए अपने इंटरव्यू में शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा था कि, 'यह बहुत डरावना था। शूटिंग के दौरान सभी डांसर बंधे हुए थे इसलिए यह काफी मुश्किल था। ट्रेन धीमी चल रही थी, लेकिन कई बार बीच-बीच में ओवरहेड ब्रिज आ जाते थे, जिसकी वजह से बातचीत करना भी मुश्किल हो जाता था।'

    24 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

    24 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

    आपको बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। वहीं फिल्म के मशहूर गाने छैंया-छैंया की बात करें तो, इसे सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने गाया था। वहीं ए.आर. रहमान के म्यूजिक ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+