अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन संग दिखीं मलाइका अरोड़ा, पेरिस से शेयर की फोटो, फैंस हुए हैरान
Malaika Arora Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें हैं कि एक्ट्रेस का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच एक्ट्रेस ने मिस्ट्रीमैन के साथ फोटो शेयर की।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ना तो दोनों किसी पार्टी में साथ दिखे और ना ही इस बार अर्जुन कपूर के बर्थडे में मलाइका ने कोई पोस्ट शेयर किया। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं।

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की चर्चा के बीच मलाइका अरोड़ा पेरिश में अपनी वेकेशन मनाने निकलीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। कभी फ्लाइट में बादलों का मजा लेते हुए तो कभी फ्रेंच डिशेज का लुत्फ़ उठा रही हैं। इन सबके बीच मलाइका ने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर की जिसमें दोनों एकसाथ पोज देते हुए नजर आए।
इस झलक में मलाइका को बेज कलर की ड्रेस और बेहद कूल सनग्लासेस पहने देखा गया। वहीं मिस्ट्रीमैन ने ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। फोटो में दोनों मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे बेस्ट 48 घंटे।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी लगाया है।
हालांकि ये शख्स कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में आ गईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर देख फैंस हैरान रह गए। इससे पहले मलाइका ने स्पेन में छुट्टियां मना रहे मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि साफ फोटो ना होने की वजह से ये पता नहीं चल पाया मिस्ट्री मैन आखिर कौन है।
बता दें कि, साल 1998 में मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। लेकिन 19 साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि इस साल कपल शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों के अलग होने की खबर आने के बाद फैंस निराश हो गए। हालांकि अब तक ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora को अरबाज खान की इन आदतों से थी नफरत, बेटे अरहान से कहा-'तुम बिल्कुल उनकी तरह...'












Click it and Unblock the Notifications