Malaika Arora Net Worth: एक आइटम सॉन्ग के करोड़ों चार्ज करती हैं मलाइका, महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को 49वां जन्मदिन है। आइए आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा का कितना नेटवर्थ है।

Malaika Arora Birthday 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'चल छैया छैया' जैसे गानों पर अपने डांस से सबको दीवाना बनाने वाली मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को 49वां जन्मदिन हैं। मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके फैशन सेंस और परफेक्ट बॉडी को देख ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी कितनी उम्र है। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की है। लेकिन एक्टिंग से ज्यादा वह अपने डांस को लेकर जानी जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ

मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ

मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के अलावा एक सफल बिजनेस विमेन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये है। मलाइका अरोड़ा एक आइटम सॉन्ग करने के कई करोड़ों चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई टीवी शो में बतौर जज करने के लिए भी करोड़ों की फीस चार्ज करती हैं।

एक आइटम सॉन्ग करती हैं करोड़ों चार्ज

एक आइटम सॉन्ग करती हैं करोड़ों चार्ज

मलाइका अरोड़ा जितना फिल्मों से कमाती हैं उसके अलावा वह अपने स्टूडियो योगा डीवा और बिजनेस से भी अच्छा पैसा कमाती हैं। इसके साथ मलाइका ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी शानदार पैसा कमाती हैं। वह एक ऐड के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

मलाइका अरोड़ा का आलीशान घर

मलाइका अरोड़ा का आलीशान घर

मलाइका अरोड़ा के पास खुद का एक आलीशान घर है। जिसकी कीमत 20 करोड़ के आसपास की है। इस घर में वह अपने बेटे अरहान के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस के घर में हर महंगी से महंगी चीज उपलब्ध है। इसके अलावा उनके घर से अरब सागर का नजारा दिखता है।

लग्जरी गाड़ियों की मालकिन

लग्जरी गाड़ियों की मालकिन

मलाइका अरोड़ा लग्जगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, 20 लाख की टोयटा इननोवा क्रिस्टा, 96 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स7 के साथ 2.11 करोड़ की रेंज रोवर वॉग भी शामिल है।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरबाज खान से अलग होने के बाद वह अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एकसाथ अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+