बोल्ड लुक में कसीनो पहुंचीं मलाइका अरोड़ा और किया ये काम, लोग देखते रह गए 'मुन्नी बदनाम हुई' डांस
मलाइका अरोड़ा हाल ही में जॉर्जिया के बटुमी में एक कसीनो को लॉन्च करने पहुंची थीं। इस कसीनो में मलाइका ने दमदार डांस किया है।
मुंबई, 26 सितंबरः बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए रिएलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही बहन अमृता अरोड़ा के साथ 'अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का रिएलिटी शो लेकर आ रही हैं। हालांकि अधिकतर समय मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल मलाइका का एक नया वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मलाइका अरोड़ा हाल ही में जॉर्जिया के बटुमी में एक कसीनो को लॉन्च करने पहुंची थीं। इस कसीनो में मलाइका ने दमदार डांस किया है।

'मुन्नी बदनाम हुई' पर थिरकीं मलाइका अरोड़ा
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा हाल ही में जॉर्जिया के बटुमी में एक कसीनो को लॉन्च करने पहुंची थीं। इस कसीनों में मलाइका ने अपने लुक का एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने सुपरहिट गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर थिरकती नजर आ रही हैं। मलाइका का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कसीनों में मलाइका ने लगाए ठुमके
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कसीनो को लॉन्च करने का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मलाइका जबरदस्त फॉर्म में वेन्यू में एंट्री करती दिखाई दे रही हैं। वहां मौजूद गेस्ट के बीच मलाइका जैसे ही पहुंचती हैं उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ जाता है। इसके बाद अचानक ही मलाइका अपने सुपरहिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ सॉफ्ट डांस स्टेप्स करते हुए दिखाई देती हैं।
बोल्ड ड्रेस में मलाइका ने चलाया जादू
वीडियो में देखा जा सकता है कि कसीनो लॉन्च इवेंट में मलाइका ने शिमर ब्लैक और सिल्वर लुक का गाउन पहना हुआ था। मलाइका इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में बहुत ही बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही थीं। मलाइका के इस लुक पर फैंस फिदा होते नजर आ रहे थे। लोगों ने मलाइका के इस वीडियो पर उनके लुक की तारीफ करते हुए जमकर कमेंट्स किए हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों ने इस वीडियो पर मलाइका को गॉर्जियस, ब्यूटिफुल और स्टनिंग कहा है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ज्यादातर समय अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के साथ कई एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वह अपने फैंस को खुश करने के लिए बोल्ड लुक अपनाना पसंद करती हैं।
अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का रिएलिटी शो
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा जल्द ही बहन अमृता अरोड़ा के साथ 'अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का रिएलिटी शो लेकर आ रही हैं। इस शो के जरिए दोनों बहनें अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ कई पर्सनल और प्रोफेशनल खुलासे करने वाली हैं। आपको बता दें कि इस शो में मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान और वर्तमान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी आएंगे। ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर स्ट्रीम होगा।












Click it and Unblock the Notifications