Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे लोग बुढ़िया कहते हैं', 51 साल की मलाइका अरोड़ा का छलका दर्द, सरेआम हुई ऐसी हालत

Malaika Arora: 51 साल की मलाइका अरोड़ा ने जब से एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप किया है तब से वह खबरों में छाई हुई हैं। कई लोगों ने जहां इस ब्रेकअप के पीछे की वजह अर्जुन कपूर को बताया है, वहीं कुछ लोग मलाइके की बढ़ती उम्र को भी इसका एक बड़ा कारण मानते हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
आपको बता दें कि पहले पति अरबाज खान को तलाक देने के बाद से मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ही रह रही थीं। अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से करीब 12 साल छोटे थे।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान का तलाक

कहा जाता है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लिव इन में रहने लगे थे जबकि एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने तलाक लेने के बाद शूरा खान से दूसरी शादी कर ली और अब वह जल्द ही बाप भी बनने वाले हैं।

क्या अर्जुन कपूर से शादी कर सेटेल होना चाहती थीं मलाइका?

वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका भी अर्जुन के साथ शादी करके सेटल होना चहती थीं लेकिन एक्टर ने ऐसा करने से मना कर दिया था जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

मलाइका अरोड़ा ने खोले पर्सनल लाइफ के राज

एक हालिया इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें लोगों के सामने रखी हैं। मलाइका ने इस इंटरव्यू में अपनी बढ़ती उम्र से लेकर बहन अमृता अरोड़ा से अपने कनेक्शन पर भी बातें की हैं।

बहन अमृता अरोड़ा को लेकर कही ऐसी बात

-पिंकविला से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा- मैं ऐसी थी कि अमृता के साथ रहना है, उसके साथ घूमना है, उसका ध्यान रखना है। ऑटोमैटिकली सबको लगने लगा कि मैं मेरी बहन के लिए सरोगेट मदर जैसी थी।

-मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- हां मैं काफी टॉम बॉय टाइप की थी मतलब बिल्डिंग के जो बच्चे भी थे उनके लिए हमेशा खड़े होना, उनका ध्यान रखना ये सब करती थी। कोई उनको बुली करे या कुछ झगड़ा-लड़ाई हो जाए वहां पर तो मैं हमेशा उनके बीच आती थी।

'मुझे बुढ़िया कह कर ट्रोल किया जाता है'

-मलाइका अरोड़ा ने कहा- ये शायद इसलिए था कि मैं एक टफ पर्सन के तौर पर जानी जाने लगी थी। इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने इमोशनल होते हुए कहा- मुझे अक्सर सोशल मीडिया पर बुढ़िया कह कर ट्रोल किया जाता है जो कभी-कभी ट्रिगर कर जाता है। ऐसे लोग बहुत ही इनसेंसिटिव होते हैं।

-मलाइका अरोड़ा ने कहा- आप इस तरह की बातें कर कैसे सकते हैं। ये बहुत ही इनसेंसिटिव है क्योंकि लोग ये महसूस नहीं करते कि क्या चीज आपको ट्रिगर कर सकती है। मेरी एक शादी टूट चुकी है। मेरा एक बड़ा बेटा है। मेरा रिलेशनशिप खत्म हो चुका है। मेरी हालत कोई नहीं देख रहा।

'कुछ बातें मुझे ट्रिगर करती हैं'

मलाइका अरोड़ा ने कहा- आप अपना ब्रेव फेस दिखाते हैं तो उनको बस उतना ही दिखता है कि मतलब ग्लैमरस लग रही है। ये तो खुश लग रही है। आपको यो नहीं एहसास होता कि बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो आपको वाकई ट्रिगर कर सकती हैं, अपसेट कर सकती हैं। आप उनको कहो कि जो बोलना चाहते हो बोलो मैं उससे बेहतर हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+