पोज देते वक्त Arjun Kapoor को सबके सामने मलाइका अरोड़ा ने मारी कोहनी, वायरल हो रहा वीडियो

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एकसाथ नजर नहीं आए। लेकिन हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Malaika-Arjun Video: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। पिछले काफी समय से दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थे। इस बीच दोनों एक इवेंट में साथ नजर आए जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाह पर विराम लग गया। कपल को यूं इस तरह साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोमवार को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 की ऑक्शन में साथ में स्पॉट हुए। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा साथ में नजर आए। लेकिन पोज देते वक्त पैपराजी को अर्जुन कपूर कुछ ऐसा कह देते हैं जिसके बाद तुरंत मलाइका अरोड़ा उन्हे कोनी मारते हैं।

Arjun Kapoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ जमकर पोज देती हैं। इस दौरान कोई सानिया मिर्जा को जगह बदलने के लिए कहता है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा भी अपनी जगह बदल लेती हैं ये देखकर अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव के पीछे आकर खड़े हो जाते हैं।

इसके बाद अर्जुन मीडिया को कहते हैं 'मालूम है ये तुम्हारे लिए अच्छी फोटो है।' ये सुनते ही मौजूदा सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं मीडिया के सामने मलाइका अरोड़ा अर्जुन को कोनी मारती है। इसके बाद यह पल कैमरे में कैद हो जाता है। फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर कपल के लिए प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। ये अफवाह तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर की बहन को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस अर्जुन के किसी पोस्ट पर लाइक नहीं करती थीं तभी से फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है दोनों अब भी साथ हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/malaika-arora-and-arjun-kapoor-enjoys-dinner-date-share-video-ends-breakup-rumours-827697.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+