मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान इस लड़की को कर रहे हैं डेट, अब क्या कहेंगी रवीना टंडन?
Arhaan Khan and Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने जबसे दूसरी शादी की है तब से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरबाज के साथ साथ उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान भी इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक हैं। बेटे अरहान खान भले ही स्पॉटलाइट से दूर रहने की कोशिश करते हैं लेकिन इन दिनों सभी की नजरें उन पर टिकी हुई हैं।
क्या राशा और अरहान का चल रहा है अफेयर?
हाल ही में अरहान के पापा अरबाज खान ने अपनी नई गलफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। वहीं अरहान ने पापा की शादी पर उनके साथ गिटार बजाकर गाना गाया और नई मम्मी के साथ जबर डांस भी किया। हालांकि इस वक्त अरहान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को डेट करने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

वीडियो में चेहरा छिपाते नजर आए राशा और अरहान
खबर है कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान का इन दिनों रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से अफेयर चल रहा है। दरअसल इसके पीछे की वजह एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में दोनों को साथ देखकर ये चर्चा तेज हो गई है।
अरहान और राशा एक ही गाड़ी में बैठे
वायरल हो रहे वीडियो में राशा थडानी और अरहान खान की हरकतों को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में दोनों काफी जल्दी में दिख रहे हैं और कैमरे से बचते हुए एक ही कार में जाकर बैठ जाते हैं। हालांकि इनके अफेयर को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इनकी डेटिंग की बातें करते दिख रहे हैं।
अरबाज की शादी में रवीना टंडन थीं खास मेहमान
आपको बता दें कि अरबाज खान की इस प्राइवेट शादी में परिवार वाले और कुछ खास करीबियों को छोड़कर और किसी को इनवाइट नहीं किया गया था। लेकिन इन सबके बीच रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी खान परिवार की इस शादी में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं।
रवीना की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा खान
दरअसल अरबाज खान की नई पत्नी शूरा खान रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों शूरा खान के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं रवीना टंडन ने ही सबसे पहले अरबाज की शादी की खबर को कन्फर्म भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications