'द केरल स्टोरी' के मेकर्स ला रहे हैं नई फिल्म 'बस्तर', पोस्टर पर लिखा- 'एक छिपा सच देश में तूफान लाएगा'
Bastar Movie: बॉलीवुड फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह एक शानदार फिल्ममेकर होनो के साथ साथ एक बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी है। उन्होंने लोगों को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिनमें से एक है 'द केरल स्टोरी'। रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'द केरल स्टोरी' के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह थे। उन्होंने इस फिल्म की सक्सेस के साथ इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 256 करोड़ रुपए की कमाई की है।
'द केरल स्टोरी' की ये मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी अब एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। दोनों अब एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसका नाम 'बस्तर' रखा गया है। हाल ही में मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ इस नए फिल्म की घोषणा कर दी है। पोस्टर रिलीज होते ही इस फिल्म का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे है।

फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज
पोस्टर में देखा जा सकता है कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर काफी शानदार लग रहा है और इसने लोगों को इस नई मूवी को लेकर काफी उत्साहित कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर अब इस फिल्म के बारे में कई तरह की जानकारी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
'बस्तर' के पोस्टर पर लिखा सच
अभी तक फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विपुल अमृतलाल शाह की अपकमिंग फिल्म की कहानी लोगों को चौंका देगी। इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिस पर लिखा हुआ है- 'छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।'
फिल्म इस दिन होगी रिलीज
विपुल अमृतलाल शाह अपनी फिल्मोग्राफी के लिए इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। 'बस्तर' को लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। ये फिल्म आगामी 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications