Mahima Chaudhry की बेटी स्कूल में चुपके से बना रही थीं रील, वीडियो Leak, कैमरे में कैद हुई टीचर की ऐसी हरकत
Mahima Chaudhry Daughter Ariana Video Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी मां की तरह खूबसूरत और चार्मिंग एरियाना उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
एरियाना स्कूल कैंपस में कर रही थीं डांस
हाल ही में महिमा चौधरी की बेटी एरियाना एक स्कूल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ पंजाबी ट्रैक 'कंगना तेरा नी' पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वायरल क्लिप में एरियाना स्कूल कैंपस में अपनी फ्रेंड के साथ डांस कर रही हैं।

महिमा चौधरी की बेटी का ऐसा वीडियो हुआ वायरल
-वीडियो में एरियाना एक्ट्रेस की तरह एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि बीच में एक टीचर उन्हें रोकने पहुंच जाते हैं और मोबाइल फोन तक उठा लेते हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि वहीं रखे दूसरे मोबाइल से वीडियो का अगला हिस्सा भी कैप्चर हो जाता है।
-एरियाना ने इस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- स्कूल डेज (School Days)। एरियाना की स्माइल और चार्म देखकर फैंस उन्हें छोटी महिमा कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तुलना हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज से भी की है।
-एरियाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- महिमा चौधरी की बेटी तो एकदम डॉल लगती है। वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा है- ये तो अपनी मां की मिनिएचर वर्जन है।
एरियाना का पब्लिक अपीरियेंस
आपको बता दें कि मार्च 2025 में एरियाना अपनी मां महिमा चौधरी के साथ फिल्म 'नादानियां' के प्रीमियर पर नजर आई थीं जिसमें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। उसी इवेंट से उनकी पब्लिक अपीरिरेंस चर्चा का विषय बन गई थी। हर इवेंट में एरियाना का स्टाइल, उनकी सटल ब्यूटी और नैचुरल क्यूटनेस लोगों को इंप्रेस कर रही है।
कौन हैं एरियाना चौधरी?
-एरियाना बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की बेटी हैं। बॉबी एक जाने-माने आर्किटेक्ट हैं। महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की शादी साल 2006 में हुई थी लेकिन साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। तब से महिमा चौधरी ने अपनी बेटी की सिंगल मदर के रूप में परवरिश की है।
-जानकारी के अनुसार एरियाना ने 12 जून 2025 को अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और अब वह सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुकी हैं। एरियाना की नैचुरल कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेसिव फेस और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस देखकर फैंस कह रहे हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
-महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी अभी भले ही स्कूल में हैं लेकिन जिस तरह वो सोशल मीडिया पर दिल जीत रही हैं, वो दिन दूर नहीं जब वो भी बॉलीवुड की अगली स्टार किड सेंसेशन बन जाएंगी। फिलहाल तो फैंस को उनके वीडियोज और पब्लिक अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार रहता है।












Click it and Unblock the Notifications