सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से एक दिन पहले माही विज की हुई थी मुलाकात, रोते हुए बोलीं- 'हमने ड्रिंक की थी और...'
Mahi Vij Remember Sidharth Shukla: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर फेमस हो गए थे। इसके बाद बिग-बॉस 13 शो जीतने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन करियर के पीक पर ही वह दुनिया को अलविदा कह गए।
2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनका अचानक निधन हो गया। एक्टर की मौत से उनके फैंस बुरी तरह टूट गए थे। अब उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस माही विज ने सिद्धार्थ संग आखिरी मुलाकात को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह उनके निधन से एक दिन पहले मिली थीं।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में माही विज ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके काफी अच्छे दोस्त थे। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'खतरों के खिलाड़ी के समय, मेरी बॉन्डिंग केवल उनके साथ थी। मुझे याद है कि 'खतरों के खिलाड़ी खत्म होने के बाद हम डिनर और ड्रिंक के लिए गए थे और फिर आराम किया था।'
माही विज ने आगे सिद्धार्थ शुक्ला संग निधन से पहले हुई आखिरी मुलाकात का किस्सा याद किया। उन्होंने कहा कि, 'एक दिन पहले मैं उनसे तब मिली थी, जब मैं पिछली सड़क पर टहल रही था और वह कुछ खरीद रहा था. तब वह मुझे चिढ़ाते हुए कह रहे थे, 'कितना भी चल लो, कुछ नहीं होने वाला है। इसके बाद मुझे अगले दिन जब उनके निधन की खबर मिली तो मुझे गहरा सदमा लगा था। ये खबर सुनकर मुझे यकीन नहीं हुआ। आज भी मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ हैं।'
बता दें कि, सिद्धार्थ शुक्ला ने 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'दिल से दिल तक' और 'बालिका वधू' समेत कई टीवी सीरियल में काम कर पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं माही ने साल 2006 में टीवी सीरियल 'अकेला' में काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में हाथ आजमाया था।












Click it and Unblock the Notifications