महेश बाबू की बेटी ने दादी के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, नम्रता ने सास को इस तरह दी विदाई

महेश बाबू, उनकी बेटी सितारा और पत्नी नम्रता ने इंदिरा देवी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 29 सितंबरः साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और उनके परिवार पर फिलहाल दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया है। आपको बता दें कि वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। मां की मौत से एक्टर महेश बाबू टूट गए हैं। दादी के निधन पर पोती सितारा भी फूट-फूटकर रोती नजर आईं। महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर के आंसू भी नहीं रुक रहे थे। इंदिरा देवी को अंतिम विदाई देने के बाद उनके पूरे परिवार ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि भी दी। आपको बता दें कि महेश बाबू, उनकी बेटी सितारा और पत्नी नम्रता ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महेश बाबू ने शेयर की मां की पुरानी तस्वीर

महेश बाबू ने मां इंदिरा देवी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, बल्कि दिल वाले इमोजी बनाए हैं। उनके इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वह अपनी मां की मौत से बहुत ज्यादा दुखी हैं। उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ साथ उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। फैंस इस दुख की घड़ी में महेश बाबू और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

बहू नम्रता ने सास के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वहीं महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सास के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हम आपको बहुत ज्यादा याद करेंगे... आप मेरी यादों में हैं और आपने मुझे जो प्यार दिया है... मैं उसे आपके बेटे और पोता-पोती पर जरूर बरसाऊंगी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मम्मी। आपको ढेर सारा प्यार।

पोटी सितारा ने दादी के लिए जताया प्यार

इसके अलावा महेश बाबू की बेटी सितारा ने भी अपनी दादी को सोशल मीडिया पर याद किया है। सितारा अपनी दादी से बहुत प्यार करती थीं और उसका दादी के साथ एक अलग ही जुड़ाव था। सितारा दादी को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूटकर रोई थीं। पोती सितारा ने सोशल मीडिया पर दादी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे आपकी याद आएगी नैनाम्मा... काश आप लौट आतीं। वहीं महेश बाबू के बेटे गौतम ने दादी की पुरानी फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी दादी के बारे में ही सोच रहे हैं और सारी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं।

मां की अंतिम विदाई पर खूब रोए महेश बाबू

जानकारी के अनुसार महेश बाबू मां को अंतिम विदाई देते समय और बेटी को संभालते हुए बहुत इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखें नम हो गई थीं और वह टूट गए थे। आपको बता दें कि साउथ स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद गत 28 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

महेश बाबू के पिता ने की थीं दो शादियां

दरअसल महेश बाबू के पिता कृष्णा ने दो शादियां की थीं। पहले उनकी शादी इंदिरा देवी से हुई थी, जिनके 5 बच्चे हैं- महेश बाबू, रमेश बाबू और तीन बेटियां। इसके बाद उनकी साउथ एक्ट्रेस विजया निर्मला से सेट पर मुलाकात हुई थी और वह अपना दिल दे बैठे। उन्होंने इंदिरा को तलाक देकर विजया से दूसरी शादी कर ली थी। पति से अलग होने के बाद इंदिरा देवी अकेले ही रहती थीं। महेश बाबू के भाई रमेश का भी इसी साल निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+