साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से की खास अपील
मुंबई। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से देश के सभी हिस्सों में बढ़ रहे हैं। कोरोना केस की संख्या यह संकेत दे रहे हैं कि देश में तीसरी लहर आ चुकी है। कोरोना के चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। कुछ एक्टर-एक्ट्रेस आइसोलेशन में हैं तो कुछ कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी क्रम में अब साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं।

महेश बाबू ने खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट देने के साथ ही अपने फैंस से एक खास अपील भी की है। साउथ फिल्मों के स्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सभी जरूरी सावधानी बरतने के बाद मेरा कोविड-19 पॉजिटिव आया है। मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही मैं मेडिकल गाइडलाइंस का पालन भी कर रहा हूं।
वहीं इस पोस्ट के शेयर होने के बाद महेश बाबू के दोस्त और फैंस ने जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि महेश बाबू एक सप्ताह दुबई में बिताने के बाद हाल ही में लौटे थे। वह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे। वहां से अपनी फैमिली के साथ लौटने के बाद सबी ने कोरोना टेस्ट कराया है, जिसमें महेश बाबू कोरोना पॉजिटिव आए हैं और उनकी फैमिली की रिपोर्ट आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications