'महावतार यूनिवर्स' से लेकर 'YRF स्पाई यूनिवर्स' तक, इंडियन सिनेमा के यह 5 सबसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अब एक फिल्म सिर्फ एक कहानी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका सीक्वल या स्पिन-ऑफ आता है। जो उस कहानी को आगे बढ़ाता है या उससे जुड़ा नया एंगल दिखाता है।
दर्शक भी इन फिल्मों से जुड़ जाते हैं और अगली कड़ी का इंतजार करते हैं कि अब आगे क्या होगा और बाकी फिल्मों से इसका क्या कनेक्शन है। इस वक्त इंडस्ट्री में कई यूनिवर्स बन चुके हैं या बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 5 ऐसे इंडियन सिनेमैटिक यूनिवर्स के बारे में, जिन पर नजर रखनी चाहिए।

1. महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स
भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों को बड़े पर्दे पर उतारने वाला महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स अब आकार ले रहा है। यह एक एनिमेटेड फिल्मों की सीरीज़ होगी, जिसमें विष्णु के हर अवतार की महागाथा को बेहद भव्य और विज़ुअली शानदार तरीके से पेश किया जाएगा। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म महावतार नरसिंह के पोस्टर सामने आ चुके हैं और ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होगी।
इसके बाद इस यूनिवर्स में जो फिल्में आने वाली हैं, वो हैं:महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। यह यूनिवर्स न सिर्फ धार्मिक कथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा, बल्कि भारतीय माइथोलॉजी को भी एक मॉडर्न विजुअल ट्रीटमेंट देगा।
2. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स
मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाया गया मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स आज के दौर का सबसे पसंदीदा सिनेमैटिक यूनिवर्स बन चुका है, खासकर हॉरर और कॉमेडी के मिक्स जॉनर में। इसकी शुरुआत स्त्री से हुई थी और फिर भेड़िया, मुंज्या और अब स्त्री 2 के साथ यह यूनिवर्स और मज़बूत होता जा रहा है। इन फिल्मों में एक-दूसरे से जुड़े कैरेक्टर्स या रेफरेंस दिखते हैं, जो इस यूनिवर्स को इंटर-कनेक्टेड बनाते हैं।
अब तक यूनिवर्स की चार फिल्में आ चुकी हैं और आने वाले समय में ये फिल्में इस कड़ी को आगे बढ़ाएंगी:थामा (2025), शक्ति शालिनी (2025), भेड़िया 2 (2026), चामुंडा (2026), स्त्री 3 (2027), महामुंज्या (2027), पहला महायुद्ध (2028), दूसरा महायुद्ध (2028)। यह यूनिवर्स न सिर्फ डराता है, बल्कि हंसाता भी है, और अपने अनोखे फैंटेसी वर्ल्ड के ज़रिए दर्शकों को हर बार कुछ नया देखने को देता है।
3. YRF स्पाई यूनिवर्स
YRF स्पाई यूनिवर्स भारत का सबसे बड़ा और दमदार स्पाई-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स बन चुका है, जिसमें RAW एजेंट्स की फिक्शनल कहानियों को बड़े स्केल पर दिखाया जाता है। इसकी शुरुआत एक था टाइगर से हुई थी, जिसके बाद टाइगर ज़िंदा है और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने इस यूनिवर्स को मज़बूती दी। शुरुआत में ये फिल्में इंडिपेंडेंट थीं, लेकिन पठान की सफलता के बाद इस यूनिवर्स को ऑफिशियली एक साथ जोड़ा गया। अब ये यूनिवर्स और भी बड़ा होने जा रहा है। आने वाली फिल्में हैं: वॉर 2 (2025), अल्फा (2025), जिनके साथ YRF अपने स्पाई यूनिवर्स में हर फिल्म के साथ जबरदस्त एक्शन, ग्लोबल मिशन और स्टार पावर पेश करने वाला है, और यही इसे दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक बनाता है।
4. लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स
लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स, जिसे फैंस प्यार से लोकिवर्स कहते हैं, डायरेक्टर लोकेश कनगराज का क्रिएट किया हुआ सबसे बड़ा तमिल फिल्म यूनिवर्स बन चुका है। ये यूनिवर्स साउथ इंडिया में ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ पुलिस और विजिलांटिस के टकराव पर बेस्ड है और हर फिल्म इस डार्क, रॉ और एक्शन से भरपूर दुनिया को आगे बढ़ाती है। अब तक इस यूनिवर्स में तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं: कैथी (2019),विक्रम (2022), लियो (2023)। अब इस यूनिवर्स में अगली फिल्म बेंज आने वाली है, जो खास बात यह है कि इसे खुद लोकेश नहीं बल्कि किसी और डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है।
5. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत हनु-मन से हुई, जो ना सिर्फ एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई बल्कि एक नए किस्म के इंडियन सुपरहीरो यूनिवर्स की नींव भी बन गई। फिल्म के एंड क्रेडिट में जय हनुमान का ऐलान हुआ, जिससे फैन्स और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। ये यूनिवर्स भारतीय पौराणिक कथाओं में रचा-बसा है और इसका मकसद है कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बनाया जाए, जो पूरी तरह देसी हो, लेकिन ग्लोबल स्टैंडर्ड पर टक्कर दे सके। सबसे खास बात ये है कि जय हनुमान में हनुमान का रोल अब ऋषभ शेट्टी निभाने जा रहे हैं। यानी एक पैन-इंडिया अप्रोच के साथ, ये यूनिवर्स और भी पावरफुल बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications