Maharashtra Election Result: जिस मुस्लिम पति के लिए घर घर जाकर मांगा वोट, उस फहाद अहमद की हुई ऐसी हार
Swara Bhasker Husband Fahad Ahmad Result: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है लेकिन अणुशक्ति नगर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। इस सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार हुई है।
अणुशक्ति नगर सीट से से हारे फहाद अहमद
फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी (शरद पवार) की के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें एनसीपी (अजित पवार) की प्रत्याशी सना मलिक ने हराया है। महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ है।

फहाद अहमद और सना मलिक के बीच हुआ था मुकाबला
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों पर गत 20 नवंबर 2024 को वोटिंग हुई थी। अब नतीजे सामने आ रहे हैं। अणुशक्ति नगर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 19 राउंड में पूरी हुई। एनसीपी (अजित पवार) की पार्टी की प्रत्याशी सना मलिक ने फहाद अहमद को 3378 वोटों से हराया है।
फहाद अहमद को 45963 वोट मिले हैं
सना मलिक को इस सीट पर 49341 वोट मिले और फहाद अहमद को 45963 वोट मिले हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर मनसे प्रत्याशी आचार्य नवीन विद्याधर रहे, उन्हें इस सीट पर 28362 वोट मिले हैं।
पति की हार पर स्वरा भास्कर ने लिखी ऐसी बात
पति की हार को लेकर स्वरा भास्कर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है- पूरा दिन वोट होने के बावजूद ईवीए मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे।
पहले समाजवादी पार्टी में थे फहाद अहमद
अणुशक्ति नगर सीट सुर्खियों में तब और ज्यादा आई, जब शरद पवार ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को यहां से टिकट दे दिया। फहाद पहले समाजवादी पार्टी में थे। लेकिन जब इंडिया ब्लॉक में सपा को ज्यादा सीटें नहीं मिलीं तो फिर फहाद को शरद पवार की एनसीपी ने उतार दिया।
फहाद अहमद और स्वरा भास्कर की शादी
-स्वरा भास्कर ने साल 2023 में राजनीति से जुड़े नेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। फहाद अहमद मुस्लिम हैं जबकि स्वरा भास्कर हिंदू हैं। इन दोनों ने 16 फरवरी, 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। उम्र में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद से 4 साल बड़ी भी हैं।
-स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग थीं। एक्ट्रेस ने गुपचुप कोर्ट मैरिज करके सीधे फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर शादी का ऐलान किया था।
-शादी के महज 7 महीने बाद ही स्वरा भास्कर ने एक प्यारी सी बेटी राबिया को जन्म दिया। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications