एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, ट्वीट कर कही ये बात

दिवंगत अभिनेत्री सुलोचना लाटकर को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे उनके आवास पर पहुंचे।

actress Sulochana Latkar

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के आवास पर पहुंचकर उन्हे अंतिम विदाई दी। एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन रविवार को हो गया था। उनके निधन पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि उनका फिल्म इंडस्ट्री में काफी महान योगदान रहा है।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि दिवंगत अभिनेत्री सुलोचना लाटकर दीदी, जिन्हें सिनेमा की मां के रूप में जाना जाता था। उनका लंबी बीमारी के कारण 94 साल में निधन हो गया। आज दादर प्रभादेवी स्थित उनके आवास पर गए और उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने सुलोचना लाटकर के परिवार से बात कर उन्हें सांत्वना दी। सुलोचना दीदी की मौत महाराष्ट्र और फिल्म उद्योग के लिए चौंकाने वाली घटना है।

अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे से दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा।

बता दें कि 30 जुलाई 1928 को कर्नाटक के बेलगाम जिले के खडकलात गांव में जन्मीं सुलोचना लाटकर ने 1946 में अभिनय की शुरूआत की। अली घरा, मोती मनसे, जीवाचा सखा, पतिव्रता,आकाशगंगा जैसी कई मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं, हिंदी सिनेमा ने उन्होंने हीरा झूला, एक फूल चार कांटे, सुजाता, चिराग जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

सुलोचना लाटकर को साल 1999 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें साल 2004 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+