महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा ने समंदर किनारे लगाए ठुमके, वीडियो में ग्लैमरस अवतार देख फैंस भी हैरान
Mahakumbh Monalisa dance Video Viral: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में इस बार कई लोग रातों रात सेंसेशनल बने हैं। इसमें माला बेचने वालीं मोनालिसा भी हैं। महाकुंभ से वो सेलिब्रिटी बन गई हैं। उन्हें फिल्म भी ऑफर की गई है, जिसे उन्होंने साइन भी कर लिया है। अब इसके बाद से मोनालिसा के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कुंभ से ही वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। फिल्म मिलने के बाद से वो लगातार अपने इंटरव्यू भी दे रही हैं। इसके अलावा सबी ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर मोनालिसा अपने जीवन में क्या कर रही हैं। अब हाल ही में उनका ग्लैमरस वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में ni8.out9 नाम के अकाउंट से मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मोनालिसा काफी ग्लैमरस और हॉट भी नजर आ रही हैं। मोनालिसा इसमें ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुईं हैं। जिसमें को काफी खूबसूर लग रही हैं। इसके अलावा वो इस वीडियो में डांस भी करती हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने पानी वाला डांस गाने में जबरदस्त ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। उनका ये डांस देख कर हर कोई हैरान है। साथ ही उनके टैलेंट की तारीफ भी कर रहा है।
लेकिन इस वीडियो को देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि ये मोनालिसा का असल वाला डांस नहीं है। जी हां, ये सच बात है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो मोनालिसा का Ai द्वारा जनरेट वीडियो है। जिसमें वो जबरदस्त डांस कर रही हैं। लेकिन इसे ऐसे बनाया गया है कि लोग अभी भी नहीं पहचान पा रहे हैं कि ये मोनालिसा का असली वीडियो है या नकली। आप भी देखिए वीडियो और देखिए Ai से जनरेट किए गए मोनालिसा का जबरदस्त डांस।












Click it and Unblock the Notifications