क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला

Maha Kumbh Viral Monalisa: महाकुंभ से फेमस हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा अब जल्द ही बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। उनकी नशीली आंखों ने फैंस को दीवाना बना दिया। मोनालिसा के सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मोनालिसा की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। जिसके बाद उन्हें सनोज मिश्रा ने फिल्म द डायरी ऑफ मनीपुर में काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद से मोनालिसा को और ज्यादा पसंद किया जाने लगा। लेकिन अब प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Maha Kumbh Viral Monalisa

दरअसल, एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और उनके परिवार की मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। जितेंद्र ने दावा किया कि सनोज ने उनके साथ धोखाधड़ी की है इसके अलावा उन्हें शराब पीने की काफी गंदी आदत है।

ये भी पढ़ें: Monalisa Video: 'जब वी मेट' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट कर छाईं वायरल गर्ल मोनालिसा, एक्टिंग से मचाया धमाका

जितेंद्र ने कहा कि, 'मोनालिसा और उनके परिवार के लिए मुझे काफी ज्यादा बुरा लग रहा है। वो लोग बहुत ही ज्यादा सीधे हैं, लेकिन सनोज मिश्रा जैसे लोग उनके घर पहुंच गए हैं। लेकिन मोनालिसा के माता-पिता ने सनोज का बिना बैकग्राउंड चेक करे अपनी बेटी को उसे सौंप दिया।'

हालांकि सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस मामले में सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील कर रहा हूं कि वह प्लीज कुछ अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। महाकुंभ से एक लड़की वायरल हुई थी, जिसे वायरल होने के बाद वहां से भागकर अपने घर आना पड़ा था। इससे उन्हें काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान भी हुआ लेकिन किसी ने मदद नहीं की।'

सनोज मिश्रा ने आगे कहा, 'मुझे लगा कि मुझे उसकी मदद करनी चाहिए और जो मेरे पास है 'सिनेमा'। इसलिए मैंने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। मैं उसके घर गया और उससे मिला। मुझसे जो भी हो सकता था मैंने उसको दिया और आज वो ट्रेनिंग ले रही हैं।' इसके अलावा उन्होंने लोगों से मोनालिसा के भविष्य दुआ मांगने की अपील की।

ये भी पढ़ें: Monalisa: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के नए वीडियो ने मचाया हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+