'डबल फेस हैं रुपाली गांगुली' आखिर क्यों मदालसा शर्मा ने कही थी ऐसी बात? बोलीं-'उन्होंने मेरी बुराई...'
Madalsa Sharma Rupali Ganguly: कुछ दिन पहले, मदालसा शर्मा ने अपने शो "अनुपमा" की सह-कलाकार रुपाली गांगुली को 'दोहरे चेहरे वाली इंसान' बताया था। इससे यह अटकलें लगने लगीं कि रुपाली गांगुली से हुए झगड़े के कारण उन्होंने शो छोड़ा था। अब मदालसा ने खुद सच्चाई बताई।
मदालसा शर्मा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे पिछले आठ महीनों से शो छोड़ने का मन बना रही थीं और इसमें रुपाली का कोई लेना-देना नहीं था। मदालसा ने रुपाली को को 'दोहरे चेहरे वाली इंसान' कहने पर भी सफाई दी और बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने ऐसा कहा था।

मदालसा से पूछा गया कि उन्होंने आखिर किस वजह से रुपाली गांगुली को टू-फेस कहा था? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, "इंसान हमारे सामने हैं, हमारे पीछे वो बातें नहीं होनी चाहिए। मेरे पीछे जो बातें कही गईं, वो बहुत अच्छे तरीके से नहीं थीं। जब मुझे पता चला, तो मुझे चोट लगी। मुझे लगा 'क्यों', मैं तो आपके खिलाफ नहीं हूं, हम एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे 1-2 घटनाएं हुई थीं जहाँ मैं सच में hurt हुई थी।"
मदालसा ने आगे बताया कि रुपाली उनके सामने बहुत अच्छी थीं, लेकिन उनके पीछे उनके बारे में बुरी बातें कहती थीं, इसलिए उन्हें बुरा लगा। जब एक्ट्रेस से पूछा कि क्या रुपाली उनकी अच्छी दोस्त हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने 'ना' कहा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा शो छोड़ने के बाद वह केवल रुपाली ही नहीं बल्कि पूरी टीम को मिस करेंगी।
बता दें कि, मदालसा शर्मा ने "फिल्मी" के साथ एक इंटरव्यू में अपने सह-कलाकारों के लिए एक शब्द बताने के लिए कहा गया था। रुपाली का नाम आते ही मदालसा ने तुरंत कहा "टू फेस"। उन्होंने सुधांशु पांडे को "उदार", गौरव खन्ना को "कार्टून", और अल्पना बुच को "क्यूट" कहा। मदालसा शर्मा से पहले सुधांशु पांडे ने भी अनुपमा शो छोड़ा। एक्टर ने अपने इंस्टा पर लाइव आकर इसकी घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुज पहनाएंगे अनुपमा को मंगलसुत्र, फिर करने वाले हैं शादी?










Click it and Unblock the Notifications