सरेआम मां शर्मिला टैगोर ने खोली सैफ अली खान की पोल, बताया एयर होस्टेस का शर्मनाक किस्सा, बेटे का हुआ ऐसा हाल
Saif Ali Khan and Sharmila Tagore: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण 8 इन समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो में मेहमान बनकर आने वाले सेलेब्स अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करते हैं। वहीं इस बार हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर इस शो में अपने बेटे सैफ अली खान की पोल खोलती नजर आएंगी।
शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान
'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस बार शो में शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान नजर आएंगे। प्रोमो में देखा जा सकता है कि मां-बेटे की जोड़ी एक दूसरे को लेकर कई बातें करती नजर आ रही हैं। वहीं मां शर्मिला टैगोर बेटे सैफ अली खान के बारे में काफी मजेदार बातें बताने वाली हैं, जो कि लोगों को हैरान कर देंगी।

मां शर्मिला टैगौर ने बताई बेटे की ये बात
शो के होस्ट करण जौहर ने 'कॉफी विद करण सीजन 8' के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सैफ अली खान और शर्मिला टेगौर एक दूसरे की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहते नजर आएंगे। प्रोमो में सैफ अली खान कहते हैं- मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं यहां आऊंगा और मुझे अभी भी नहीं पता कि क्या उम्मीद करनी है।
करण जौहर ने सैफ से पूछा ऐसा सवाल
वहीं करण जौहर अपने दोस्त सैफ अली खान से कहते हैं कि वह डरे हुए दिख रहे हैं, जिस पर सैफ जवाब देते हैं- जैसा कि मैं अक्सर इस सोफे पर होता हूं। इसके बाद करण जौहर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से पूछते हैं कि आखिरी बार उन्होंने अपने बेटे को कब डांटा था। वहीं सैफ करण को टोकते हुए कहते हैं बस एक मिनट पहले की बात है। इस बीच, करण जौहर फिर से सैफ से पूछते हैं कि उनकी पत्नी करीना कपूर खान उन पर किस तरह फिदा हैं।
शर्मिला टैगोर ने खोले सैफ के पोल
इसके बाद शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान की पोल खोलने लगती हैं। करण जौहर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से सैफ अली खान के कॉलेज के दिनों के बारे में पूछते हैं तो वह कहती हैं- वह यूनिवर्सिटी नहीं गए थे। उन्होंने एयरहोस्टेस को बाहर जाने के लिए कहा और उसी के साथ बाहर चले गए। फिर सैफ शर्म से हंसने लगते हैं और कहते हैं- मुझे अपना खुद का एपिसोड चाहिए, यार। ये सब नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications