'कोई कमरे में आए तो भी लस्ट स्टोरी ना करें पॉज', सीरीज देखने की तमन्ना भाटिया ने फैंस की दी ऐसी सलाह
Lust Stories 2: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 नेटफ्लिक्स पर 29 जून 2023 को रिलीज हो चुकी है। लगभग 4 साल बाद इस सीरीज का दूसरा सीजन आ चुका है। जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लस्ट स्टोरीज 2 के नाम से ही फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि इसकी कहानी में सिर्फ लस्ट यानी कामुकता ही है। लेकिन तमन्ना भाटिया ने फैंस को समझाया की फिल्म की कहानी में क्या कुछ है।
तमन्ना भाटिया ने सबसे की अपील
लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज होने से पहले मंगलवार को एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया था। जिसकी शुरूआत में विजय वर्मा और तमन्ना ने कुछ इंटीमेट सीन किए। इसके बाद एक्ट्रेस फैंस को ये समझाती हुई नजर आईं कि, लस्ट स्टोरीज 2 देखते समय अगर आपके कमरे में कोई अचानक आ जाता है तो आप क्या करें।

'अगर कोई कमरे में आ जाए तो...'
तमन्ना भाटिया कह रही हैं कि, 'अगर कोई रूम में आ जाए तो घबराकर लस्ट स्टोरीज 2 को रोके बिल्कुल भी नहीं। इस सीरीज की कहानी में केवल लस्ट नहीं है बल्कि बहुत कुछ है। सीरीज में ड्रामा है, एक्शन है और भरपूर रोमांस भी है। मां का प्यार है, दादी का प्यार है, एक्स का प्यार है, भाई का प्यार है। तो आप इसके नाम पर मत जाए इसमें सबकुछ है। बल्कि इस सीरीज को आपको सबको दिखाना चाहिए।' फिलहाल तमन्ना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 2
लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलावा काजोल और नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर जैसे तमाम बड़े सितारे लीड रोल में नजर आए। इस सीरीज में तमन्ना और विजय एक्स लवर्स का किरदार निभा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस सीरीज के लिए 18 साल पुराना किसिंग रूल तोड़ा है। अभी तक उनकी छवि पारिवारिक थी अब इस सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। देखना होगा कि फैंस को एक्ट्रेस का यह अवतार पसंद आ पाता है।












Click it and Unblock the Notifications