'टॉप इंडस्ट्रियल ने कहा था, मैं उसकी पत्नी के साथ सो जाऊं...', पूनावाला ने कंगना के सामने किया ये खुलासा

'टॉप इंडस्ट्रियल ने कहा था, मैं उसकी पत्नी के साथ सो जाऊं...', पूनावाला ने कंगना के सामने किया ये खुलासा

मुंबई, 13 मार्च: कंगना रनौत के नए कंटेस्टेंट लॉक अप में कंटेस्टेंट और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने एक चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तहसीन पूनावाला ने रियलिटी शो में खुलासा किया है कि उन्हें एक बार एक भारतीय उद्योगपति (टॉप इंडस्ट्रियल) ने अपनी पत्नी के साथ सोने का ऑफर दिया था। ऑल्ट बालाजी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक नई क्लिप में, होस्ट कंगना रनौत प्रतियोगियों से कह रही हैं कि उनके पास खुद को बचाने का बस एक ही मौका है। कंगना ने कहा, "आप के पास अब एक मौका है खुद को बचाने का। जो कैदी सबसे पहले बजर दबेगा, सिर्उ उसी को सीक्रेट रिवील करना का एक मौका दिया जाता है।'' इसी दौरान तहसीन पूनावाला ने एक खुलासा किया है।

'टॉप इंडस्ट्रियल ने कहा था उसकी पत्नी के साथ सोने के लिए...'

'टॉप इंडस्ट्रियल ने कहा था उसकी पत्नी के साथ सोने के लिए...'

वीडियो में तहसीन पूनावाला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''भारत के टॉप इंडस्ट्रियल ( एक शीर्ष उद्योगपति ) ने मुझे एक ऑफर दी थी कि मैं उनकी पत्नी के साथ सो जाऊं। मुझे उद्योगपति ने अपनी पत्नी के साथ सोने का ऑफर दिया था।''

कंगना ने पूनावाल की लगाई क्लॉस

कंगना ने पूनावाल की लगाई क्लॉस

एक अन्य वीडियो में कंगना तहसीन पूनावाल को डांटते हुए नजर आई हैं। कंगना तहसीन पूनावाल से कहती नजर आ रही हैं कि जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, वह इसमें शामिल नहीं थे। जैसे ही तहसीन ने उन्हें समझाना शुरू किया, कंगना ने कहा, "मुझे शो का रीकैप नहीं चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा, "आप अपना बचाव नहीं कर सकते। आप जानते हैं कि नेतृत्व अर्जित करना है। शो में अभी आपकी सबसे कम बिजी देखा जा रहा है।"

शो से आउट हुए तहसीन पूनावाला

शो से आउट हुए तहसीन पूनावाला

बाद में तहसीन को शो से बाहर कर दिया गया था। पिछले सप्ताह स्वामी चक्रपाणि के निष्कासन के बाद यह दूसरा निष्कासन था। तहसीन को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक को बचाने का मौका दिया गया और उन्होंने सायशा शिंदे को चुना था।

27 फरवरी से शुरू हुआ था शो

27 फरवरी से शुरू हुआ था शो

लॉकअप ने 27 फरवरी 2022 को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की। इसमें बुनियादी सुविधाओं के साथ जेल में बंद 14 कंटेस्टेंट शामिल हैं। प्रतियोगियों में वर्तमान में निशा रावल, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, सिद्धार्थ शर्मा, अंजलि अरोड़ा, बबीता फोगट, शिवम शर्मा, सारा खान, पायल रोहतगी और सायशा शिंदे शामिल हैं।

पूनावाला ने कहा- 'अपनी पत्नी को मेरे साथ सोता हुआ देखना चाहता था वो...'

पूनावाला ने कहा- 'अपनी पत्नी को मेरे साथ सोता हुआ देखना चाहता था वो...'

तहसीन पूनावाला ने कहा, ''भारत के एक टॉप इंडस्ट्रियल ने मुझे एक ऑफर दी थी में उनकी पत्नी के साथ मैं सो जाऊं और उसके लिए उसने पुरा नाइट क्लब वीकेंड शनिवार-रविवार के लिए बुक किया था। और उनकी शर्त थी ये थी कि जब मैं उनकी पत्नी के साथ सोऊंगा तो वह उसे देखना चाहते थे।''

'मैं उसकी पत्नी के साथ सोया और वह दूर से देख रहा था...'

'मैं उसकी पत्नी के साथ सोया और वह दूर से देख रहा था...'

कंगना ने तहसीन पूनावाला से पूछा, क्या आप उनकी पत्नी के साथ सोए और इन्जॉय किया। जवाब देते हुए तहसीन पूनावाला ने कहा, '' हां, मैंने किया। मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। वह (पति) कुछ दूरी पर था। वह केवल देख रहा था। मेरी एकमात्र शर्त यह थी कि वह बीच में आकर हमें छूएगा या हस्तक्षेप नहीं करेगा। यह बस थ्रीसम नहीं होना चाहिए। वह बस दूर से देखना चाहिए। उसकी कुछ फैंटसी थी, जो उसकी पत्नी और मैंने उसके लिए निभाई थीं। मुझे इसे साझा करने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह चाहते थे कि मैं उनकी पत्नी के साथ अपनी संपत्ति की तरह व्यवहार करूं और वह अनुभव देखना और आनंद लेना चाहते थे। मुझे इसकी परवाह नहीं थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+