पूनम पांडे ने 'लॉकअप' में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, इस शर्त पर किया 'टॉपलेस' होने वादा
मुंबई, 04 अप्रैल: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो 'लॉक अप' किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट की बीच का झगड़ा हो या फिर उनके निजी जिंदगी के राज हमेशा खबरों में रहते हैं। लॉक अप की सबसे पॉपुलर और बोल्ड कैदी पूनम पांडे ने इस बार अपनी ऑडियंस से ऐसा प्रॉमिस किया है। जिसके सुनकर हर कोई हैरान है। पूनम पांडे ने अपने फैंस से वादा किया था कि अगर वो उन्हें ज्यादा वोट देकर बचा लेते हैं, तो वो कैमरे के सामने अपनी टी शर्ट उतार देंगी।

मुझे बचा लो कैमरे के सामने उतार दूंगी टीर्शट..
बोल्डनेस के लिए दुनिया भर में मशहूर पूनम पांडे इन दिनों 'लॉकअप' में फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं। मुनव्वर, अंजलि, आजमा, अली मर्चेंट और विनीत कक्कड़ के सामने शर्त रखते हुए कहा कि, 'हैलो, जो भी सुन रहा है चार्जशीट से मुझे बचा लो, मैं भगवान की कसम खाती हूं कि तुम लोगों को एक मस्त सरप्राइज दूंगी। कैमरे के सामने दूंगी और पूनम पांडे स्टाइल में दूंगी। तुम लोग मुझे वोट देकर बचाओ और फिर देखो इस जेल में क्या होता है।'

पूनम पांडे ने फिर किया टॉपलेस होने का वादा
इस बीच विनीत ने कहा कि ये सिर्फ बोल रही है कुछ नहीं करेगी। इस पर पूनम ने कहा कि अगर उनके फैंस उन्हें नॉमिनेशन से बचा लेते हैं तो वो अपनी टी-शर्ट उतार देंगी। यह सुनकर वहां बैठे सभी लोग चुप हो गए और पूनम जोर-जोर से हंसने लगीं। पूनम की इस बात ने सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि लॉक अप के कैदियों को भी हैरान कर दिया था। पूनम के कैमरे के सामने टी शर्ट उतारने के प्रॉमिस के बाद उन्हें इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं।

पायल ने वोटिंग पर उठाए सवाल
कंगना रनौत ने जब अनाउंस किया कि पूनम को सबसे ज्यादा वोट्स आए हैं, तो पायल रोहतगी को ये सुनकर काफी ज्यादा हैरानी हुई। वहीं पायल रोहतगी को सबसे कम वोट्स मिले हैं। ये बात पायल को नागवार गुजरी है। उन्होंने कहा कि, संग्राम सिंह, मैं एक हफ्ते से वोटिंग के लिए बोल रही हूं, लेकिन तेरे से वोटिंग नहीं हो पा रही। मुझे पता है तुम्हारे फॉलोअर्स काफी सच्चे हैं, लेकिन पूनम को सबसे ज्यादा वोट्स कैसे मिल रहे हैं। ये नैरेटिव चाहते हैं ये लोग। इनको पसंद है ये नैरेटिव।

पहले भी टॉपलेस होने का पूनम कर चुकी हैं वादा
बता दें कि इससे पहले साल 2011 में पूनम ने वादा किया था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी तो वह न्यूड हो जाएंगी। भारतीय टीम जीत गई थी, लेकिन पूनम को ऐसा करने से मना कर दिया था। बता दें कि हाल ही में पायल और पूनम के बीच गंभीर लड़ाई हुई थी। शो में दरअसल, पायल ने जीशान खान को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसके बाद पूनम ने उनकी क्लास लगाई। पूनम ने इस बीच पायल को गालियां भी दीं।












Click it and Unblock the Notifications