Lock Upp: मुनव्वर ने मुझे प्यार का जो अहसास कराया, ऐसा अहसास मुझे पहले कभी नहीं हुआ- सायशा शिंदे

सायशा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया मुनव्वर की तरफ उनका मोह भी बढ़ता गया। सायशा ने कहा जैसे एक किशोरी प्यार में होती है मुनव्वर ने मुझे ऐसा ही महसूस कराया।

मुंबई, 30 मार्च। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे को कुछ दिनों पहले रियलिटी शो लॉक-अप से बाहर का रास्ता दिया दिया गया। दरअसल किसी बात को लेकर कंगना रनौत की उनसे बहस हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कंगना के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सायशा शो पर चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थीं।

यह भी पढ़ें: रूस- यूक्रेन शांति वार्ता के बाद तेल के कीमतों में गिरावट, जानिए कैसे चीन का कोरोना संक्रमण बना वजह

कैसे मुनव्वर के नजदीक आईं सायशा

कैसे मुनव्वर के नजदीक आईं सायशा

लॉक अप में रहने के दौरान सायशा शो के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के काफी करीब आ गई थीं। दोनों के प्यार की खबरें सुर्खियों में भी आने लगी थीं, लेकिन अब सायशा मुनव्वर से दूर हो चुकी हैं।
शो से बाहर होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान सायशा ने मुनव्वर फारुकी से नजदीकियों को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह मुनव्वर के नजदीक कैसे आईं। कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा शो लॉक-अप जनता को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट को बिना किसी बुनियादी सुविधाओं के जेल में डाल दिया जाता है। सुविधाओं को पाने के लिए उसे अन्य प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धा करनी होती है।

मुझे पहले कभी ये ऐहसास नहीं हुआ

मुझे पहले कभी ये ऐहसास नहीं हुआ

सायशा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया मुनव्वर की तरफ उनका मोह भी बढ़ता गया। सायशा ने कहा जैसे एक किशोरी प्यार में होती है मुनव्वर ने मुझे ऐसा ही महसूस कराया। उन्होंने कहा कि एक ट्रांसवुमन के रूप में उन्होंने पहले कभी ये ऐहसास नहीं हुआ था। सायशा ने कहा कि जब मुनव्वर ने मेरी टांग खींचनी शुरू की और बदले में मैंने भी ऐसा करना शुरू किया, उसी दौरान मुझे यह ऐहसास हुआ।

मुनव्वर की सादगी आकर्षित करती थी

मुनव्वर की सादगी आकर्षित करती थी

उस दौरान मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हो रहा था जैसे प्यार में पड़ी एक किशोरी को महसूस होता है। मुझे पहले कभी ये ऐहसास नहीं हुआ था। मुन्ना ने जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया, मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे में 16 साल की लड़की हूं। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं कोई छोटी बच्ची हूं, कोई महिला हूं और यह सब बहुत सुंदर था। उन्होंने कहा मुनव्वर का उनके प्रति बेहद सामान्य व्यवहार उन्हें उनकी ओर आकर्षित करता था।

मुनव्वर ने मेरे साथ सामान्य महिला की तरह व्यवहार किया

मुनव्वर ने मेरे साथ सामान्य महिला की तरह व्यवहार किया

उन्होंने आगे कहा कि एक ट्रांसवुमन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उसके साथ किसी भी अन्य महिला की तरह ही व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहाकि सिद्धार्थ शर्मा ने भी उनके साथ सामान्य व्यवहार किया। हालांकि शुरू में उन्हें थोड़ी झिझक थी, लेकिन मुन्ना ने शुरू से ही मेरे साथ सामान्य व्यवहार किया।

शो के प्रबल दाबेदार हैं मुनव्वर

शो के प्रबल दाबेदार हैं मुनव्वर

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी लॉक-अप शो जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुनव्वर फारुकी को पिछले साल इंदौर की जेल में एक महीना बिताना पड़ा था। लॉक-अप शो एएलटी बालाजी और एमएक्स प्लेअर पर प्रसारित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+